असिन का क्यूट रिसेप्शन रोमांस...लेकिन बीच में आए अक्षय
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की 19 जनवरी को शादी हुई थी। 23 जनवरी को दोनों का मुंबई में रिसेप्शन था जिसमें बॉलीवुड सहित बिजनस वर्ल्ड की कई हस्तियों ने शिरकत की।
'गजनी' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली असिन की शादी की ये कहानी भी दिलच्सप नहीं है। दरअसल असिन और राहुल शर्मा की शादी में सबसे अह्म रोल अक्षय कुमार का है।
अक्षय ना सिर्फ असिन के को-स्टार हैं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के भी काफी अच्छे दोस्त है। अक्षय ने हीं दोनों को मिलवाया था। असिन और राहुल ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन भी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को हीं दिया था। दोनों की शादी में अक्षय बेस्ट मैन भी बने थे ।
[सलमान से लेकर अजय देवगन.. सारे बदल गए.. लेकिन ऐश के सामने सब फेल]
असिन और राहुल रिसेप्शन में एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताते दिखे। कभी मेहमानों के साथ सेल्फी लेते तो कभी किस करते। दोनों ने साथ में डांस भी किया। अक्षय भी दोनों के साथ काफी इंज्वॉय करते दिखे। उनके रिसेप्शन की तस्वीरें देखिए आप भी
देखिेए असिन और राहुल के रिसेप्शन की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











