मैचमेकर अक्षय कुमार बजाएंगे 2016 का पहला बैंड बाजा बारात
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की आज दिल्ली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी होगी। 23 जनवरी को दोनों मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड सहित बिजनस वर्ल्ड की कई हस्तियां शिरकत करेंगे।
["4 शादियों पर बधाई....10 शादियां और करो!"]
'गजनी' फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली असिन की शादी की ये कहानी भी दिलच्सप नहीं है। दरअसल असिन और राहुल शर्मा की शादी में सबसे अह्म रोल अक्षय कुमार का है।
अक्षय ना सिर्फ असिन के को-स्टार हैं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के भी काफी अच्छे दोस्त है। अक्षय ने हीं दोनों को मिलवाया था।
असिन और राहुल ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन भी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को दिया। असिन और राहुल सुबह में क्रिश्चयन रीति रिवाज से चर्च में शादी करेंगे फिर रात में हिंदु परंपरा के अनुसार शादी करेंगे।
आप भी देखिए असिन और राहुल की कुछ अनदेखी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications