आसिम मुनीर ने सगे भाई के बेटे से करवा दिया खूबसूरत बेटी का निकाह, जानें कौन हैं अब्दुर रहमान?
Asim Munir Daughter Wedding: शादियों के सीजन में एक और शादी काफी चर्चाओं में गई है। जहां एक ओर प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई अभी तक सुर्खियों में वहीं अब पाकिस्तान में हुआ असीम मुनीर की बेटी का निकाह दुनिया भर में छा गया है जिसके कई कारण हैं।

असीम मुनीर ने सगे भाई को बनाया समधी
पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में अपनी बेटी की शादी की है, जो काफी चर्चा में रही। उन्होंने अपनी तीसरी बेटी महनूर का निकाह अपने सगे भाई के बेटे से किया। यानी महनूर की शादी उनके चचेरे भाई के साथ हुई। पाकिस्तान में ऐसे रिश्तों में शादी होना आम बात मानी जाती है और इसे परिवार को जोड़कर रखने का तरीका समझा जाता है।
कौन हैं पाकिस्तान ये नए नवेले दामाद
महनूर के पति का नाम अब्दुल रहमान है। वह जनरल मुनीर के भाई कासिम मुनीर के बेटे हैं। अब्दुल रहमान पहले पाकिस्तान आर्मी में कैप्टन थे। बाद में वह सेना के कोटे से सिविल सर्विस में आए और इस समय असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि वह जनरल मुनीर के काफी करीबी भी हैं। जनरल मुनीर की चार बेटियां हैं और यह उनकी तीसरी बेटी की शादी थी, जो पिछले हफ्ते हुई।
सामने नहीं आईं कोई भी तस्वीरे
सुरक्षा कारणों की वजह से इस शादी की कोई तस्वीर बाहर नहीं आई। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलपिंडी में हुई इस शादी में देश की लगभग पूरी बड़ी सरकार मौजूद थी। इसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, आईएसआई प्रमुख, कई रिटायर्ड जनरल और सेना के पूर्व प्रमुख शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस खास शादी में करीब 400 चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications













