टीवी और फिल्मों से बनाया नाम, 4 साल में ही टूटी पहली शादी, अब खुद से 3 साल छोटे पति संग...

अश्विनी कलसेकर फिल्मी दुनिया और टेलीविजन की मशहूर हस्तियों में शुमार है. वह उन कलाकारों में से एक मानी जाती हैं जिन्होंने कई बार सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल अदा करके इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल की. एक्ट्रेस ने कभी तो 'कसम से' में जिज्ञासा तो कभी 'जोधा अकबर' में महामंगा के किरदार में हर किसी के दिलों को जीत लिया. यहां तक कि उन्हें अजय देवगन के साथ में कई सारी फिल्मों में भी देखा जा चुका है.
4 साल में ही टूटी पहली शादी
अश्विनी कलसेकर को गोलमाल, सिंघम रिटर्न्स, खाकी और ऑल द बेस्ट जैसी कई सारी हिट फिल्मों में देखा जा चुका है. उन्होंने अपने मेहनत के दम पर कई सारी बुलंदियों को हासिल किया. लेकिन आपको बता दें कि निजी जीवन उनका काफी ज्यादा उत्तल पुथल भरा रहा. उनकी पहली शादी सिर्फ 4 साल में ही टूट गई और आपको बता दें कि उनकी शादी 1998 में एक्टर नीतीश पांडे के साथ में हुई थी.
मुरली शर्मा से हो गया प्यार
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें की शादी के कुछ महीने के बाद ही इस कपल के बीच में लड़ाई झगड़ा शुरू होने लगे थे. लेकिन साल 2002 आने तक दोनों की राहें जुदा हो गई. नीतीश पांडे से तलाक लेने के बाद में एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा ध्यान दिया. लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात मुरली शर्मा से हो गई थी.
मुरली और अश्विनी एक दूसरे के हैं क्रिटिक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुरली शर्मा और अश्विनी कलसेकर की मुलाकात फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म अपहरण के सेट पर हुई और धीरे-धीरे दोनों काफी ज्यादा करीब आने लगे. दोनों के बीच में प्यार होने लग गया. बता दे कि इस कपल ने साल 2009 में शादी रचाई. मुरली और अश्विनी दोनों को ही साथ में कई सारी फिल्मों में देखा जा चुका है. कहा तो यह भी जाता है कि वह एक दूसरे के सबसे बड़े क्रिटिक हैं. यहां तक कि जब वह साथ में काम करते हैं तो हर शॉट के बाद एक दूसरे को बताते हैं कि उन्होंने कैसा काम किया.


Click it and Unblock the Notifications











