2018 की सबसे खतरनाक एंट्री, देखने वालों की रूह कांप जाएगी, हीरो-हीरोइन सब फेल!
दशकों बाद बॉलीवुड में एक बार फिर खतरनाक विलेन्स का दौर फिर से लौट रहा है। पद्मावत में रणवीर सिंह के खतरनाक खिलजी अवतार के बाद बॉलीवुड विलेन्स का दीवाना हो गया है। हाल ही में आई एक फिल्म के ट्रेलर में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और खतरनाक विलेन की धमाकेदार वापसी हुई। ये विलेन हैं शानदार अभिनेता आशुतोषा राणा। हाल ही में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क में आशुतोष राणा की भयावह झलक देखने को मिली है। एक झलक से ही पता चल गया है कि धड़क में उनका किरदार किस कदर खतरनाक साबित होने वाला है।
[Dhadak Trailer: रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर, 1 दिन में टूट पड़े करोड़ों, एकदम सुपरहिट]
आशुतोष राणा बॉलीवुड के उन विलेन्स में से हैं जो फिल्मों में बड़े से बड़े सुपरस्टार को खा जाते हैं। यूं तो वे काफी फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें विलेन के किरदार में देखना वाकई किसी ट्रीट से कम नहीं है। उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक है काजोल और संजय दत्त की फिल्म दुश्मन। इस फिल्म में आशुतोष ने ऐसे खतरनाक विलेन का किरदार निभाया कि देखने वालों की रूह कांप गई।

ऐसे ही नहीं आशुतोष बॉलीवुड के शानदार अभिनेता कहा जाते हैं। वे जिस फिल्म में विलेन के तौर पर ही सही आ जाते हैं, उस फिल्म में अलग ही जान फूंक देते हैं। वहीं आशुतोष की ही तरह बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन हैं जिनके आगे अच्छे से अच्छे बॉलीवुड हीरो फुस्स हो गए। आगे जानें बॉलीवुड के 10 सबसे खतरनाक विलेन के बारे में और जानें उनके सबसे यादगार किरदार-


Click it and Unblock the Notifications











