सांवली सूरत की वजह से मिले रिजेक्शन, दो बार कास्टिंग काउच का हुईं शिकार, बोली- आधी शूटिंग से बाहर कर दिया

Esha Gupta Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में हर एक एक्टर को स्ट्रगल करना पड़ता है और कई बार काफी सारी हसीनाएं तो ऐसी है जिनको कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जो अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में रहती है और कभी उनके नैन-नक्श को लेकर उनको तने मारे गए थे। हम बात कर रहे हैं ईशा गुप्ता की।
ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और आपको बता दें कि काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि वह हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रही है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका करियर की शुरुआत में एक नहीं बल्कि कई बार रिजेक्शन झेलना पड़े।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा गुप्ता ने साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। बाद में उनका बॉलीवुड में काम मिलने लगा था। पहली बार उन्हें फिल्म 'जन्नत 2' में इमरान हाशमी के साथ में देखा गया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।
ईशा गुप्ता अपनी पहली फिल्म से काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी थी। बाद में वह कहीं और फिल्मों में भी नजर आई। लेकिन पहली फिल्म मिलने से पहले उनको काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने इस पर बात की और बताया कि उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था।
ईशा गुप्ता ने इस पर बताया था कि वह जब नई इंडस्ट्री में आई थी तो उनके रंग की वजह से उनका खूब तने मारे जाते थे और सांवली सूरत की वजह से इंडस्ट्री में रिजेक्शन भी मिले। साथ ही दो बार कास्टिंग काउच का भी शिकार हुई। ईशा गुप्ता ने इस पर हैरान कर देने वाला खुलासा भी किया था।
एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा था कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने उनसे काम के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा। लेकिन जब उन्होंने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था तो उन्हें प्रोजेक्ट दिया नहीं गया था। एक बार इसी के चलते आधी फिल्म की शूटिंग करने के बाद में उनको प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा गुप्ता को वेब सीरीज 'आश्रम 2' में भी देखा जा चुका है। इस वेब सीरीज में वह अपने बोल्ड अंदाज की वजह से चर्चा में रही और उन्होंने अपने से कई साल बड़े एक्टर बॉबी देओल के साथ में इंटीमेट सीन भी दिए। इसी वेब सीरीज से ईशा गुप्ता काफी चर्चा में आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











