..................... Ashneer Grover explosive entry in roadies 19, promo video went viral on social media. - Hindi Filmibeat

Roadies19 में अशनीर के आते ही सभी की हुई सिट्टी-पिट्टी गुल, प्रिंस नरूला- गौतम गुलाटी की शो में उड़ी धज्जियां

 Ashneer Grover Entry In Roadies 19

रोडीज का इन दिनों 19वां सीजन चल रहा है और इसी वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. बता दें कि इस रियलिटी शो में कई सारे दमदार प्रतियोगी शामिल हुए हैं. जिस वजह से यह सीजन काफी ज्यादा सुपरहिट होने वाला है. बता दें कि खबरों के मुताबिक शार्क टैंक फेम चार अशनीर ग्रोवर भी जल्दी ही शो में एंट्री करने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि इन दिनों शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर लोग भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

अशनीर ग्रोवर की हुई धमाकेदार एंट्री

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर रोडीज के सीजन 19 में प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती के साथ में एक गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाले हैं. हाल ही में जारी हुए एक प्रोमो वीडियो में अशनीर का बेबाक अंदाज देखा जा रहा है. इस शो के अंदर एंट्री करते हुए अशनीर ने गैंग लीडर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला की इज्जत को इस कदर उछाला कि हर कोई दंग रह गया.

गौतम गुलाटी पर भड़के ग्रोवर

रिलीज किए गए तो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गौतम पूर्व शार्क अशनीर को इंप्रेस करने के लिए कह देते हैं और कहते हैं कि 'मैं भी दिल्ली से आया हूं और आप भी दिल्ली से ही हो. साथ में मिलकर पार्टनरशिप कर लेते हैं.' जिस पर गौतम गुलाटी का जवाब देते हुए अशनीर कहने लगते हैं कि 'क्या दिल्ली दिल्ली लगा रखा है और यहां पर सरकार बनाने थोड़ी आए हैं हम'.

प्रिंस नरूला की उड़ाई खिल्ली

जिसके बाद में प्रिंस नरूला भी अशनीर से दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं और कहते हैं कि 'आप दिल्ली के नहीं, पूरे हिंदुस्तान के हो'. इसका जवाब देते हुए ग्रोवर एक जबरदस्त पंच मार देते हैं और कहते हैं कि 'पहले तो मक्खन वाला पार्ट कट कर दो'. बता दें कि प्रोमो वीडियो को देखने के बाद में साफ नजर आ रहा है कि आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा होगा. साथ ही साथ अशनीर ने आप ही गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला की क्लास लगा दी. यूजर भी इस प्रोमो वीडियो पर अलग-अलग टिप्पणियां देते हुए नजर आए.

Read more about: ashneer grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X