60 की उम्र में आशीष विद्यार्थी के लिए इतना आसान नहीं रहा तलाक, पहली पत्नी ने एलीमनी पर किया ये खुलासा

Ashish Vidyarthi, Rajoshi Vidyarthi

आशीष विद्यार्थी ने कुछ महीने पहले दूसरी शादी रचाई. बता दे कि उन्होंने पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी यानी कि पीलू से 22 साल तक का रिश्ता निभाया. लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं. दोनों का एक बेटा भी है जो कि विदेश में पढ़ाई कर रहा है. पीलू अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अकेली को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि पीलू को आशीष विद्यार्थी ने एलिमनी की बेहद ही मोटी रकम दी है.

पीलू ने ली एलिमनी की मोटी रकम

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हुए एक इंटरव्यू में राजोशी ने अपने पहले पति की दूसरी शादी के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें बहस छिड़ रही है. कुछ लोग तो अच्छी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं तो वही कुछ लोग इस खबर को सुनकर निराशा हो गए और नेगेटिविटी फैला रहे हैं. लोगों ने कहा कि राजोशी ने एलिमनी की मोटी रकम ली है. इस बात को सुन वह काफी ज्यादा निराश हो गई. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि "तलाक लेना इतना आसान नहीं है. लेकिन इसके बावजूद वह इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचती हैं."

पीलू ने अपनी पहली फिल्म की बताई कहानी

पीलू ने अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह कहानी एक मां पर निर्भर करती है जो कि अपनी बेटी के लिए लड़ाई कर रही है. एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि वह झूठ इमोशन नहीं दिखा सकती है और उन्होंने फिल्म में रील लाइफ के अंदर अपनी रियल लाइफ को भी जिया है. यह उनकी पहली फिल्म है और इसके लिए वह काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं.

आशीष विद्यार्थी को दूसरी शादी पर किया गया था ट्रोल

अगर हम आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी की बात करें तो उन्होंने असम के रहने वाले रूपाली बरुआ के साथ में शादी रचाई और हर किसी को हैरान कर दिया. बहुत सारे लोगों ने उन्हें बधाई भी दी तो वहीं कुछ लोगों ने गुस्सा जाहिर किया. कुछ लोग तो कह रहे हैं कि इस उम्र में उन्हें शादी करना शोभा नहीं देता है. लोगों ने उन्हें 60 साल का कहकर खूब ट्रोल भी किया. यहां तक कि यूजर्स ने तो पहली पत्नी को धोखा देकर उन्होंने दूसरी शादी रचाई ऐसा भी कहा.

आशीष विद्यार्थी ने शेयर किया वीडियो

लेकिन बाद में आशीष विद्यार्थी ने एक वीडियो बनाकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह और उनकी पत्नी राजोशी पहले ही आपसी सहमति के साथ में एक दूसरे से अलग हो गए थे. दोनों ने खुशी से अपना जीवन जिया. लेकिन अब दोनों का सफर अलग हो चुका है. राजोशी ने भी आशीष की दूसरी शादी को लेकर कोई भी आपत्ति जाहिर नहीं की. उन्होंने कहा कि आशीष के साथ में उन्होंने जितना भी समय बिताया है वह उनके लिए काफी खूबसूरत है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X