आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी के बाद अब किस हाल में हैं पहली पत्नी, ऐसे कर रही हैं गुजारा

बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे बेहतरीन कलाकारों ने खलनायक की भूमिका निभाई। लेकिन उन्ही कलाकारों में आशीष विद्यार्थी का भी नाम शुमार है। जो कि अपनी दूसरी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 57 साल की उम्र में उन्होंने 50 साल की असम की रहने वाली रूपाली बरुआ के साथ में शादी रचाई। लेकिन उनकी पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी सुर्खियों में बनी हुई है। जो कि पेशे से एक डांसर और एक मशहूर गायिका के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी चुकी है। लेकिन दोनों अब अलग हो चुके हैं और आशीष से दूसरी शादी रचाई।
आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी हैं राजोशी
आशीष विद्यार्थी ने काफी सारे हिंदी फिल्मों के साथ में तेलुगू,मलयालम,तमिल और कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया। उनका टैलेंट हर किसी को काफी पसंद आया। अभिनेता का अभिनय भी इन लोगों ने खूब सराहा। लेकिन आज हम आपको आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी के बारे में बताने वाले हैं। जो कि इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है।
शकुंतला बरवा की बेटी हैं राजोशी
आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी थी। जो कि पेशे से एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर और एक थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुकी है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है। राजोशी ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहती है लेकिन उनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्चे रहते हैं। दरअसल आपको बता दें कि राजोशी मशहूर बंगाली अभिनेत्री शकुंतला बरवा की बेटी है।
राजोशी ने फिल्मों के साथ सीरियल्स में भी निभाई अहम भूमिका
राजोशी विद्यार्थी ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया। बता दें कि एक्ट्रेस ने 'द बॉडी' में 2019 में काम किया। इसी के साथ आपको बता दें कि टीवी पर वह 'सुहानी सी एक लड़की' और 'इमली' जैसे मशहूर और हिट सीरियल्स में देखी गई। जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि 2015 में उन्हें एक टीवी सीरियल के लिए स्टार परिवार अवार्ड्स में पसंदीदा बहू के पुरस्कार से नवाजा गया।
आशीष विद्यार्थी का वर्क फ्रंट
आशीष विद्यार्थी के बारे में अगर बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी विलेन के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें बिच्छू, अर्जुन पंडित और वास्तव के साथ-साथ क्या यही प्यार है जैसी फिल्में भी शामिल थी। इन फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव किरदार भी निभाया है। इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले वह रश्मिका मंदाना के साथ 'गुड बाय' फिल्म में देखे गए। एक्टर ने 11 से भी ज्यादा भाषाओं की फिल्मों में काम किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











