70 की दशक की इस हसीना का एक बी ग्रेड फ़िल्म ने तहस-नहस किया करियर, आज हो चुकी हैं गुमनाम

Asha Sachdev

आशा सचदेव हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी और उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हुआ करता था. 70 के दशक में आशा ने ज्यादातर फिल्मों में बेहद ही दमदार किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया था. उनका स्टारडम ऐसा था कि हर कोई उनके साथ में काम करने को तरसता था. वह अपने समय की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री में शुमार थी. लेकिन उनकी एक गलती ने उनके करियर को बर्बाद करके रख दिया.

40 सालों में की 90 फिल्में

बता दे की 70 और 80 का दशक आशा सचदेव के लिए बहुत ही बेहतरीन था. उन्होंने अपने 40 साल के एक्टिंग करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट गई. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काफी बेहतरीन काम किया. लेकिन जब आशा सचदेव धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चल रही थी तो उन्होंने एक बी ग्रेड फिल्म साइन कर ली. जिसका उनके पूरे करियर पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा.

एक फिल्म के चलते आशा का करियर हुआ बर्बाद

उस वक्त तक उनका करियर ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन आशा ने 'बिंदिया और बंदूक' फिल्म में काम किया. यह फिल्म एक बी ग्रेड फिल्म थी और दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था. हर किसी ने उनकी खूब तारीफ भी की थी. लेकिन इस फिल्म के बाद में आशा सचदेव के एक्टिंग करियर पर ब्रेक लग गया. इस फिल्म में उन्हें देखने के बाद में हर कोई उनसे कन्नी काटने लगा. यहां तक कि लोग उन्हें काम भी नहीं दे रहे थे. जो भी उनके जान पहचान के निर्देशक और कलाकार थे वह भी उनसे मुंह मोड़ने लगे.

कम बजट की फिल्मों में काम करना किया शुरू

बी ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद में ए ग्रेड के निर्देशकों ने एक्ट्रेस से दूरी बना ली. आशा सचदेव के हाथों से कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर निकल गए. इसी वजह से एक्ट्रेस को कम बजट की फिल्मों में काम करना पड़ा. आशा ने लीड हीरोइन की बजाय सपोर्टिंग किरदार निभाना शुरू किया. इसके बाद में उन्हें ज्यादातर फिल्मों में हीरोइन की बहन के किरदार में देखा गया. उन्होंने कई सारे बड़े सितारों के साथ में काम किया, लेकिन अब वह एक गुमनामी की जिंदगी जी रही है.

More from Filmibeat

Read more about: asha sachdev bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X