एक बड़ी भूल ने तबाह कर दिया इस नामी एक्ट्रेस का करियर, चुटकी में यूं चला गया का स्टारडम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो भी सितारा नाम कमा लेता है उसको शान और शोहरत खूब मिलती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सितारे अपनी एक गलती की वजह से अपनी पूरी शोहरत को गवा बैठते हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ही सितारे बचे हुए हैं जो कि शुरुआती इंदौर से लेकर अभी तक लोगों के दिलों पर राज करते हुए नजर आते हैं. कई बार तो ऐसे कलाकार भी है जो कि एक वक्त पर बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके हैं और अब उनका नामोनिशान भी इंडस्ट्री से गायब हो चुका है.
एक्ट्रेस की एक भूल ने बर्बाद किया पूरा करियर
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी शुरुआती करियर में काफी अच्छा काम किया और उनकी एक भूल की वजह से पूरा करियर उनका तबाह हो गया. दरअसल हम बात कर रहे हैं आशा सचदेव की. आशा सचदेव बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी और उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया. कई दमदार किरदार भी उन्होंने निभाए. लेकिन उनकी एक गलती उनके करियर को ले डूबी.
आशा ने कई हिट फिल्मों में किया काम
आशा सचदेव को द बर्निंग ट्रेन फिल्म में देखा गया था. वहीं से उनको एक खास पहचान मिली थी. बता दे कि इस फिल्म में उन्हें काफी ज्यादा कामयाबी हासिल हुई. महबूबा और एक ही रास्ता जैसी उनकी कुछ मशहूर फिल्में भी बॉलीवुड में मौजूद है. लेकिन आपको बता दें कि फिल्म प्रियतमा के लिए आशा सचदेव को 1978 में फिल्मफेयर का बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया था.
एक बी ग्रेड फ़िल्म से तबाह हुआ करियर
लेकिन आशा सचदेव ने एक ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से उनका पूरा करियर तबाह हो गया. एक्ट्रेस को एक बी ग्रेड फिल्म बिंदिया और बंदूक में लीड किरदार का ऑफर मिला. एक्ट्रेस ने किसी भी सोच विचार के बिना उस फिल्म के लिए साइन कर लिया. यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और उनके करियर पर काफी असर पड़ा. इसी कारण बड़े-बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स भी उनके साथ में काम करने के लिए कतराने लगे. इसी वजह से आशा सचदेव को फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना पड़ा. उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया. लेकिन यहां पर भी उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो पाई.


Click it and Unblock the Notifications











