चाकू की नोक पर मशहूर एक्ट्रेस के घर के बाहर फैन ने जमाया डेरा, एक्ट्रेस ने उठाया ऐसा कदम...

आशा पारेख को कौन नहीं जानता है। वह किसी भी पहचान की मोहताज है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने 60 से 70 के दशक में काफी हिट फिल्मों में काम किया है। आशा पारेख ने तीसरी मंजिल, आए दिन बहार के, दो बदन और नया रास्ता जैसी फिल्मों में काम किया। जिसके बाद में एक्ट्रेस के चर्चे इतनी ज्यादा बढ़ गए कि उनके कई फैंस भी बन गए थे। लेकिन एक्ट्रेस अपने एक फैन की वजह से काफी ज्यादा मुसीबत में पड़ गई थी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
एक्ट्रेस के घर के बाहर चाकू दिखाकर दी थी धमकी
कुछ ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि कई बार आशा पारेख से मिलने उनके फैंस शूटिंग लोकेशन और उनके बिल्डिंग के पास भी आया करते थे। लेकिन एक दिन उनका एक फैन उनके बिल्डिंग में पहुंच गया और एक्ट्रेस से मिलने के बावजूद भी वह वहां से नहीं गया और वहीं डेरा डाल कर बैठ गया। लेकिन लोगों को ऐसा लगा कि यह अपने आप कुछ देर बाद चला जाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो पारेख के पड़ोसियों ने उसे हटाने की कोशिश की तो उस शक्स ने चाकू दिखाकर सभी को धमका दिया था।
जेल में बैठकर भी ये शख्स लिखता था एक्ट्रेस को खत
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि जब मैं पारेख अपने घर से बाहर निकला करती थी तो ये फैन हमेशा उन्हें घूर कर देखा करता था। जिस वजह से एक्ट्रेस अपनी कार में छिपकर बाहर निकला करती थी। एक्ट्रेस इस शख्स की हरकतों से परेशान हुई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की और उसके बाद में उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया तो यह भी जाता है कि ये एक चीनी शख्स था। जोकि जेल में रहकर भी आशा पारेख को लेटर लिखता था कि उनके बेल करवा दें। यहां तक कि वह शख्स आशा पारेख से शादी तक करने के लिए तैयार था


Click it and Unblock the Notifications











