फिल्मों में किया जमकर रोमांस, फिर भी इस हसीना से राजेश खन्ना को लगता था डर, सामने आते ही काट लेते थे रास्ता

Rajesh Khanna Was Afraid Of Asha Parekh: राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक माने जाते हैं जिन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई डेफिनेशन को उभारा है। वह अपने दौर की लड़कियों के क्रश हुआ करते थे। एक्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। लेकिन वह एक हीरोइन से बुरी तरीके से डरते थे
जी हां, आप भी यह जानकर काफी हैरान हो रहे होंगे। दरअसल इस हीरोइन ने खुद एक रियलिटी शो में इस बात का खुलासा किया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं आशा पारेख की। राजेश खन्ना ने आशा पारेख के साथ में कटी पतंग और अब आन मिलो सजना जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई।
राजेश खन्ना की बात करें तो उन्होंने 1966 में आखिरी 'खत नाम' की एक फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तो वहीं आशा पारेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी। दोनों को साथ में पहली बार 'बहारों के सपने' फिल्म में देखा गया था। तब आशा को राजेश का बर्ताव काफी अजीब लगा।
आशा पारेख ने एक रियलिटी शो में राजेश खन्ना को लेकर कहा था कि "वह नेचर से बहुत ही इंट्रोवर्ट थे। लेकिन जब मैं उनके सामने आई थी तो कुछ ज्यादा ही डरे और सहमे हुए नजर आते थे। उन्हें देखकर मुझे काफी अजीब सा महसूस होता था और एक बार उन्होंने अपने सामने मुझे देखा तो तुरंत दूसरी तरफ मुंह फेर लिया था।"
आशा पारेख ने बताया कि राजेश खन्ना की यह हरकत उन्हें बहुत ही अजीब लगी। लेकिन बाद में राजेश ने आशा को फोन करके कहा कि मैं आपसे बहुत ही घबराता हूं। मुझे आपसे डर लगता है और इसी वजह से ऐसा हुआ। तब आशा ने उन्हें कहा कि मुझे डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के सामने नॉर्मल हुए।


Click it and Unblock the Notifications











