B'day Spcl: 1000 से भी ज्यादा फिल्में, 75 सालों से कर रहीं राज, ऐसी सुपरस्टार आज तक नहीं आईं
Recommended Video

बॉलीवुड में यूं तो एक से बढ़कर एक हस्तियां हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी शख्सियत के बारे में जो दशकों से बॉलीवुड पर राज करती आ रही हैं। उनकी पहचान उनकी आवाज से होती है, जो सुन ले बस ठहर जाता है.. खो जाता है। आज तक बॉलीवुड में हर कोई बस उनकी नकल मात्र ही मालूम होता है। या यूं कहें कि बॉलीवुड को आवाज के जादू से रूबरू इसी शख्सियत ने करवाया है.. और ये जादू ऐसी छाया कि बस हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
[कलंक: माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म में कथक करती नजर आएंगी आलिया भट्ट, कर रही है तैयारी]
हम बात कर रहे हैं संगीत की दुनिया की क्वीन आशा भोसले की। एक युग से बॉलीवुड पर राज करती आ रही आशा ताई अपना 85वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कुल 20 भाषाओं में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ये हैरानी की बात नहीं है कि संगीत के लिए उनका ये प्रेम इस हद तक था कि उन्होंने 10 साल की छोटी सी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। आशा ताई स्वर साम्राज्ञी कही जाने वाली लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।

लता मंगेशकर और उनकी छोटी बहन आशा भोसले भले ही एक साथ बॉलीवुड पर राज करती हों लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। दो बेहद टैलेंटेड बहनों के बीच एक फसाद ने ऐसी जड़ें फैलाईं कि दोनों का झगड़ा हो गया, यहां तक कि ये दो बहनें आपस में ही प्रतिस्पर्धा रखने लगीं। खबरें तो यहां तक आईं कि इतनी शानदार आवाज की मालकिन होने के वावजूद आशा ताई को ये बात खलती थी कि इंडस्ट्री में अभी वे लता मंगेशकर से पीछे दूसरे नंबर पर गिनी जाती थीं। बहरहाल, आगे जानें आशा ताई के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और जानें दो बहनों की ये कहानी कहां तक पहुंची-


Click it and Unblock the Notifications











