B'day Special - 20 भाषाओं में 12 हज़ार गाने गा चुकी हैं आशा भोंसले, आप ही चुनिए इनमें से बेस्ट
आशा भोंसले आज अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर बधाईयों का तांता लग चुका है। लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई तो दे ही रहे हैं, साथ ही उनके पुराने, सदाबहार गीतों को भी याद कर रहे हैं।
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। केवल 10 साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में वो आशा ताई नाम से मशहूर हैं। आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कुल 20 भाषाओं में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कुल 20 भाषाओं में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ये हैरानी की बात नहीं है कि संगीत के लिए उनका ये प्रेम इस हद तक था कि उन्होंने 10 साल की छोटी सी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। आशा भोसले की चुलबुली और अल्हड़ आवाज़ का बॉलीवुड दीवाना था।
पुराने ज़माने में उनकी खनकती हुई सी आवाज़ किसी को भी दीवाना बना देती है। इसलिए उनके गानों में भी वो बेबाकी दिखाई देती थी चाहे वो ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली हो या फिर ये लड़का हाय अल्लाह।
अब 20 हज़ार गानों में से बेस्ट चुनना तो वाकई मुश्किल बात है लेकिन फिर भी हम आपके लिए लेकर आए हैं आशा ताई के कुछ सदाबहार नगमे -


Click it and Unblock the Notifications











