..................... As soon as Alia Bhatt became a mother, the names of actresses who became pregnant before marriage went viral again|आलिया भट्ट के मां बनते ही शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली एक्ट्रेसेस का नाम फिर से हुआ वायरल| - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट के मां बनते ही शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली एक्ट्रेस का नाम फिर से हुआ वायरल

Alia Bhatt

कपूर और भट्ट परिवार में अभी खुशियों की बाढ़ आयी हुई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले 6 नवंबर को अपनी बेटी के माता-पिता बने। एक तरफ आलिया ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया और दूसरी तरफ फैंस ने हिसाब-किताब लगाना शुरू कर दिया। आलिया के मां बनने के साथ ही एक बार फिर से उन सभी एक्ट्रेसेस का नाम वायरल हो रहा है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी या फिर बच्चों को जन्म देने के बाद इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की। आलिया ने 14 अप्रैल को रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए थे और जून में उन्होंने अपने प्रेगनेंट होने की खबर दी थी यानी शादी के 7 महीने बाद आलिया मां बनी।

आइए ऐसी कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जिन्होंने प्रेगनेंट होने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से की शादी :

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया :

नेहा धूपिया ने चुपके से एक सादे समारोह में 2018 में अंगद बेदी संग शादी कर ली थी। शादी के एक माह के अंदर नेहा ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस संग साझा किया था। बाद में पता चला कि शादी के समय नेहा 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। नेहा एक बेटी और बेटा की प्राउड मॉम हैं।

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता :

नीना गुप्ता ने बिना शादी किये ही अपनी बेटी मसाबा को जन्म देने का फैसला लिया था। नीना दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन पहले से शादीशुदा विवियन नीना से शादी नहीं कर सकते थे। इसके बावजूद नीना ने मसाबा को जन्म देने का बोल्ड फैसला लिया और अपनी बेटी को अपने परिचय के साथ पाल-पोसकर बड़ा किया।

सारिका :

सारिका :

बॉलीवुड की एक और दिग्गज कलाकार, सारिका ने अपनी बड़ी बेटी श्रुति हासन को जन्म देने के 2 साल बाद कमल हासन से शादी की थी। कमल और सारिका दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और सारिका व कमल ने अपने रास्ते अलग कर लेने का फैसला ले लिया।

नताशा स्टेनकोविक :

नताशा स्टेनकोविक :

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिलेशनशिप में थी। शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने के बाद नताशा ने हार्दिक संग 2020 में शादी की। हार्दिक और नताशा का एक बेटा है। बेटे के जन्म की जानकारी हार्दिक ने खुद ट्वीट कर दी थी।

कोंकणा सेन शर्मा :

कोंकणा सेन शर्मा :

कोंकणा सेन शर्मा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गयी थी। कोंकणा और रणवीर शौरी ने सितंबर 2010 में शादी की और कोंकणा ने मार्च 2011 को अपने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि कोंकणा और रणवीर की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया।

ट्विंकल खन्ना :

ट्विंकल खन्ना :

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने लंबे समय तक ट्विंकल खन्ना को डेट तो किया था लेकिन जिस समय इनकी शादी हुई तब वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन ट्विंकल खन्ना के प्रेग्नेंट हो जाने की वजह से अक्षय को ट्विंकल से शादी करनी पड़ी।

दीया मिर्जा :

दीया मिर्जा :

दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी कर ली थी और अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। जुलाई में दीया ने अपने बेटे अव्यान को जन्म दिया। बाद में दीया ने अपने बयान में कहा कि प्रेग्नेंट हो जाने की वजह से दीया ने शादी नहीं की थी बल्कि शादी की तैयारियों के बीच में उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X