'रामायण' में अरविन्द त्रिवेदी नहीं बल्कि इस हीरो को रावण बनाना चाहते थे डायरेक्टर, फिर पल्टा पूरा खेल

 Arvind Trivedi Role Of Ravan

जब भी 'रामायण' की बात आती है तो हमेशा रामानंद सागर की बनाई गई 'रामायण' का जिक्र जरूर होता है. ऐसा इसीलिए क्योंकि ये शो दर्शकों के जहन में बस चुका है और आज भी इसे लोग देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस शो का हर एक किरदार दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए गए. यहां तक कि उन्हें पूजनीय माना गया. भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोग आज भी पूजते हैं. तो वही लक्ष्मण या फिर रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है.

रामानंद सागर की पहली पसंद नहीं थे अरविंद त्रिवेदी

लेकिन आज हम आपको रावण के किरदार को निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के बारे में बताने वाले हैं. उन्होंने रावण का किरदार इस तरह निभाया की आज भी जब-जब रावण का नाम सामने आता है तो हमेशा अरविंद त्रिवेदी की छवि सामने आ जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर रामानंद सागर की पहली पसंद अरविंद त्रिवेदी नहीं थे. लेकिन फिर भी एक्टर ने अपने अभिनय से रामानंद सागर को कुछ इस तरीके से इंप्रेस किया कि उन्हें बहुत ही जल्दी कास्ट कर लिया गया.

केवट के किरदार के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे अरविंद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने टेलीविजन से पहले गुजराती फिल्मों में काम किया था. लेकिन बाद में उन्हें इस बात की खबर हुई कि रामानंद सागर अपनी 'रामायण' शो के लिए कास्टिंग कर रहे हैं. जिस वजह से वह इस वक्त गुजरात से मुंबई आ पहुंचे. इसके बाद वह रामानंद सागर के ऑफिस उनसे मिलने गए और ऑडिशन दिया. अरविंद त्रिवेदी केवट के किरदार के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे.

रामानंद सागर को भाई अरविंद की एक्टिंग

लेकिन आपको बता दे की रामानंद सागर के साथ ही शो की पूरी कास्ट भी रावण के किरदार में मशहूर बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी को देखना चाहती थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि उस समय अमरीश पुरी बतौर खलनायक बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना चुके थे. लेकिन जब अरविंद त्रिवेदी ने ऑडिशन दिया तो रामानंद सागर का मन बदल गया. अरविंद ने भले ही केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन रामानंद सागर को उनके एक्टिंग इतनी ज्यादा पसंद आई कि वह उनके कायल हो गए.

रामानंद सागर ने अरविंद को लंकेश का रोल किया ऑफर

ऑडिशन के तुरंत बाद रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी को कहा कि उन्हें उनके लंकेश मिल चुके हैं. अरविंद ने तो कभी इस बारे में सोचा भी नहीं था कि उन्हें रावण जैसा बड़ा किरदार मिल जाएगा. लेकिन इस रोल की वजह से उनकी किस्मत चमक गई. उन्होंने रावण का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की और इसी वजह से आज तक कोई भी एक्टर लंकेश के किरदार को इतना बखूबी निभा नहीं पाया है.

More from Filmibeat

Read more about: arvind trivedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X