..................... Arvind Swamy left acting due to flop film and built a company worth Rs 3300 crore as a businessman - Hindi Filmibeat

फिल्मों में हुए फ्लॉप तो छोड़ दी एक्टिंग, शुरू किया बिजनेस और खड़ी कर डाली 3300 करोड़ की कंपनी

Arvind swami

अक्सर कहा जाता है कि किस्मत बदलने में वक्त नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ तमिल के मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी के साथ भी देखने को मिला। दरअसल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम जैसे बड़े डायरेक्टर के साथ में की थी। सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने मणि रत्नम की फिल्म 'थलपति' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अरविंद स्वामी भी रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेताओं को टक्कर देने लगे।

फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद छोड़ी एक्टिंग

लेकिन फिर धीरे-धीरे अरविंद स्वामी की किस्मत ने करवट बदलना शुरू की और उनकी एक के बाद एक सभी फिल्में फ्लॉप होने लग गई थी। बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाबी हासिल करने के चलते अरविंद स्वामी काफी निराश हो गए और उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने बिजनेस की तरफ रुख किया और एक बड़ी सफलता हासिल की। पहले तो उन्होंने अपने पिता का बिजनेस संभाल और बाद में एक खुद की कंपनी खड़ी कर डाली।

एक्टिंग छोड़ बने 3300 करोड़ की कंपनी के मालिक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2000 के दौरान अरविंद स्वामी ने लगातार फ्लॉप फिल्में दी और बाद में एक्टिंग छोड़ दी। उन्होंने अपने पिता की कंपनी 'वी डी स्वामी एंड कंपनी' को पहले संभाला। बाद में उन्होंने टैलेंट मैक्सिमम नाम की एक खुद की कंपनी शुरू की। लेकिन साल 2005 में वह एक दुर्घटना का शिकार हुए। एक्सीडेंट के चलते उनके पर आंशिक तौर पर पैरालाइज हुए। जिसका 4 से 5 साल तक इलाज चल और उन्होंने काफी तकलीफ सही।

अरविंद स्वामी ने किया फिल्मों में कम बैक

लेकिन आपको बता दें कि अरविंद स्वामी ने इसके बावजूद हार नहीं मानी और उन्होंने कंपनी का पूरा काम संभाला और साल 2022 में टैलेंट मैक्सिमम का रेवेन्यू 3300 करोड़ का निकला। अरविंद स्वामी ने भले ही एक्टिंग को छोड़ बिजनेस की दुनिया में जाना सही समझा। लेकिन इसके बावजूद उनके अंदर का एक एक्टर जिंदा है। इसी के चलते उन्होंने बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के बाद एक बार फिर से साल 2021 में कंगना रनौत की तमिल-हिंदी द्विभाषी फिल्म थलाइवा से कम बैक किया।

Read more about: arvind swami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X