..................... Arunoday Singh Marraige Ended In Divorce With 3 Years Due To Dispute Over Pet Dogs - Hindi Filmibeat

ना अफेयर, ना झगड़ा..., सिर्फ कुत्तों के भौंकने की वजह से हुआ इस बॉलीवुड एक्टर का तलाक, जानें मामला!

Arunoday Singh Divorce: बॉलीवुड की ग्लैमरस इंडस्ट्री में कुछ भी हो सकता है। यहां पर जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उससे कहीं ज्यादा जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। अक्सर आपने सुना होगा कि पति-पत्नी का आपसी मतभेद की वजह से तलाक हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिनका कुत्तों की वजह से तलाक हुआ। हम बात कर रहे हैं अरुणोदय सिंह की।

Arunoday Singh

अरुणोदय सिंह अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बन चुके हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि वह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के पोते हैं। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सबसे ज्यादा एक्टर की तब चर्चा हुई जब शादी के 3 साल बाद उन्होंने तलाक लिया।

कौन थी अरुणोदय सिंह की एक्स वाइफ?

लेकिन अरुणोदय सिंह की शादी टूटने की वजह बहुत ही ज्यादा अजीब है। उन्होंने एक विदेशी हसीना के साथ में शादी की थी और इनका तलाक अफेयर या फिर लड़ाई के कारण नहीं हुआ बल्कि कुत्तों के कारण हुआ था। गोवा की एक ट्रिप के वक्त अरुणोदय की मुलाकात कनाडा की रहने वाली ली एल्टन से हुई।

दोनों काफी करीब आ गए हो 3 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया। साल 2016 में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। खूब धूमधाम से शादी भी हुई जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। अरुणोदय सिंह की एक्स वाइफ पेशे से योगा ट्रेनर थी उनकी लाइफस्टाइल एक्टर से बहुत अलग थी।

कुत्तों के लिए बीवी को दिया तलाक

अरुणोदय सिंह को कुत्तों से बहुत ही ज्यादा लगाव है। ली एल्टन को कुत्तों की हरकतें और खासकर उनके भौंकना, आपस में लड़ना सहन नहीं होता था। धीरे-धीरे मामूली सा झगड़ा बड़ा होता गया और बात तलाक तक पहुंच गई। 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लेकिन यहां पर हैरानी की बात यह है कि एक्टर ने भी कुत्तों से नहीं बल्कि पत्नी से अलग होना ज्यादा सही समझा।

अरुणोदय सिंह की लव लाइफ

यह भी खबर सामने आई थी कि अरुणोदय सिंह तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं और दोनों की उम्र में 16 साल का फासला है। तारा और अरुणोदय ने कभी भी अफेयर की खबरों पर कुछ भी नहीं कहा।

Read more about: arunoday singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X