रामायण के राम जब पीने लगे सिगरेट, लोगों ने कर दिया ऐसा हाल... आज तक भुलाए नहीं भूले..

रामानंद सागर की रामायण हर किसी के जहन में उतर चुकी है. इतना ही नहीं भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी राम का किरदार निभा कर काफी ज्यादा फेमस हो गए थे. साथ ही उन्हें लोग पूजने भी लगे थे. हालांकि उनका एक किस्सा इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसका उन्होंने खुद ही जिक्र किया. जो कि काफी हैरान कर देने वाला भी था.
अरुण गोविल को लगी फैन से जमकर फटकार
हर कोई जानता है कि रामानंद सागर में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को लोग भगवान मानने लगे थे. इतना ही नहीं उनकी पूजा तक करने लगे थे. जब भी अरुण गोविल दर्शकों को दिख जाते तो लोग उनके पैर छूने लगते. साथ ही साथ हो उन्हें इतनी इज्जत देते कि जैसे मानो साक्षात भगवान राम उनके सामने खड़े हो. लेकिन अरुण गोविंद के एक हिस्से ने हर किसी को तंग कर दिया. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके ही एक फैन ने उनको सरेआम फटकार लगा दी थी.
तमिल बाइलिंगुअल फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था यह किस्सा
काफी वक्त पहले अरुण गोविल और पूरी रामायण की टीम द कपिल शर्मा शो में पहुंची. जहां पर कई सारे सवालों के उन्होंने जवाब भी दिए. इतना ही नहीं इस शो में कई सारी बातें सामने निकलकर सामने भी आई जो कि आज तक किसी को पता नहीं थी. इसी बीच अरुण गोविल ने अपनी तमिल बाइलिंगुअल फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा बताया जिसमें वह तिरुपति बालाजी के रूप में नजर आए. इतना ही नहीं उनके साथ में लीड रोल में लक्ष्मी के किरदार में भानुमति भी देखी गई.
सिगरेट पीने पर एक्टर को सुननी पड़ी खरीखोटी
उस वक्त अरुण गोविल बताते हैं कि उन्हें सिगरेट पीने की काफी बुरी लत लगी हुई थी. जैसे ही फिल्म की शूटिंग पर लंच या फिर कोई भी ब्रेक होता तो वह सिगरेट पीने चले जाते थे. लेकिन एक दिन जैसे ही वह सिगरेट पीने लगे तो वैसे ही एक शख्स उनके पास आता है और अपनी ही भाषा में उनसे काफी कुछ कहने लगता है. साथ ही बहुत कुछ कह कर वह इंसान चला जाता है. हालांकि अरुण गोविल को उसकी भाषा समझ नहीं आती है और इसी वजह से वह एक स्थानीय व्यक्ति को बुलाते हैं और पूरा मामला समझते हैं. जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि वह व्यक्ति उन्हें कह रहा था कि "हम तुम्हें भगवान समझते हैं और तुम सिगरेट पी रहे हो?" जिसके बाद वह दिन और आज का दिन है जब अरुण गोविल ने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है.


Click it and Unblock the Notifications