जब टीवी के भगवान राम ने शूटिंग सेट पर कर डाली थी ऐसी हरकत, गुस्से में भड़का फैन, सुनाई खूब गलियां

Arun Govil Scolded By Fan: रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविंद ने भगवान राम का किरदार निभा कर हर किसी के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। आज भी जब भी लोग उन्हें देखते हैं तो उनके चरण स्पर्श करते हैं। बता दे कि अरुण गोविल को रामायण के अलावा कई सारे टीवी सीरियल और फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन उन्हें असली पहचान 'रामायण' के किरदार भगवान राम से ही मिली।
लेकिन आपको बता दें कि अरुण गोविल ने इसके कई सारे फायदे और नुकसान दोनों ही झेले हैं। भगवान राम का किरदार निभाने की वजह से लोग सच में अरुण गोविल को भगवान समझने लगे और यहां तक कि एक बार उनके कुछ फैंस ने उन्हें डांट लगा दी थी। इस बात का जिक्र खुद अरुण गोविल ने कुछ साल पहले कपिल शर्मा के शो के दौरान किया था और यहां पर 'रामायण' की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी।
अरुण गोविल ने इस दौरान बताया था कि एक तमिल फिल्म में वह भगवान तिरुपति की भूमिका निभा रहे थे। इस दौरान अरुण गोविल को सिगरेट पीने की लत लग गई थी और अपनी आदत की वजह से वह एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद सिगरेट पीने लग गए थे। लेकिन जब उन्हें ऐसा करते हुए एक तमिल फैन ने उन्हें देखा तो हंगामा मच गया। उसने अपनी ही भाषा में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
अरुण गोविल ने बताया था कि उन्हें फिल्म के यूनिट में से किसी ने बताया कि वह व्यक्ति तमिल भाषा में आपको गाली दे रहा था। अरुण गोविंद ने इस शो के दौरान बताया था कि उन लोगों ने उन्हें कहा था कि आपको भगवान समझ जाता है और आप क्या निकल गए हो। बताया जाता है कि इस बात के चलते अरुण गोविल काफी ज्यादा दुखी हो गए थे और उन्हें यह बात दिल पर लग गई थी। इसीलिए अरुण गोविल ने तभी से सिगरेट पीना छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











