काम आता था, जब तक 'हां' बोलता किसी और को मिल जाता, अरशद वारसी ने सुनाई दुख भरी कहानी!

Arshad Warsi in asur

Arshad Warsi: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अरशद वारसी जिन्हें कॉमेडियन भी कहा जाता है, ने हाल ही में बताया कि कैसे उनके साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार नाइंसाफी हुई है।

अभिनेता ने यह भी बताया कि अक्सर लोग उनसे कहते रहते हैं कि उनके हुनर का सिनेमा जगत में सही तरह से इस्तेमाल नहीं हुआ और अरशद वारसी इसे सही ठहराते हैं। उनका कहना है कि ये बात बिल्कुल सही है।

पिछले 3 दशकों से इंडस्ट्री में से जुड़े हुए अरशद वारसी ऐसे अभिनेता हैं जो कि किसी भी रोल में खुद को बेहतर तरीके से ढाल सकते हैं। उन्हें भी लगता है कि वह बहुत कुछ कर सकते थे लेकिन उन्हें काम नहीं दिया गया।

असिस्टेंट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रह चुके हैं अरशद वारसी

अरशद वारसी ने 1987 में 'काश' फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर महेश भट्ट के निर्देशन में इंडियन सिनेमा में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने 'रूप की रानी चोरों का राजा' टाइटल ट्रैक में बतौर कोरियोग्राफर अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में 'तेरे मेरे सपने से' की।

मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली पहचान

सहर जैसी फिल्मों के साथ अरशद वारसी ने फिल्मी जगत में अपनी एक जगह बना ली थी लेकिन उन्हें असलियत में पहचान फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जो 2003 में रिलीज हुई थी, से मिली।

मेरा बहुत कम इस्तेमाल हुआ है

हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा कि उन्हें जब लोग पूछते हैं कि असल में उनके हुनर का कम इस्तेमाल हुआ है तो वह कहते हैं, 'हां मुझे भी हर वक्त ऐसा ही लगता है'। अरशद वारसी ने ये भी कहा कि मुझे पता है, मैं बहुत कुछ कर सकता हूं और बहुत कुछ कर सकता था। हालांकि हर एक्टर को ऐसा ही लगता है। लेकिन मैं यह मानता हूं कि मेरा सचमुच बहुत कम इस्तेमाल हुआ है।

हाथ से छीन लिया जाता था काम

इंटरव्यू के दौरान Arshad Warsi ने ये भी बताया कि उनके पास कई प्रोजेक्ट आते थे, वे उनके बारे में जब तक सोचते और हां बोलने का मन बनाते उसे पहले ही वह प्रोजेक्ट किसी और के पास चला जाता। उन्हें ऐसा महसूस होता कि उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। यहां तक कि इस प्रोजेक्ट पर जब दूसरा एक्टर काम करता तो उन्हें लगता कि उनके हुनर को कम आंका गया और वे इससे बेहतर अभिनय कर सकते थे।

असुर 2 में आ रहे हैं नजर

बताते चलें, अरशद वारसी इन दिनों ओटीटी वेब सीरीज पर रिलीज हुए असुर सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।ओनी सेन द्वारा निर्देशित असुर 2 सीरीज में उनके साथ बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका, अमेय वाघ, मियांग चांग और गौरव अरोड़ा भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X