जब अरशद वारसी ने फिल्मों में रखा था कदम, जया बच्चन ने लिया था इंटरव्यू, बोले- मुझे लगा वो मुझे गालियां देंगी

अरशद वारसी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह अपनी कॉमेडी के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। बता दे कि निकाह के 25 साल के बाद मारिया गोरेट्टी के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन करवा कर वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए। बता दें कि इस कपल ने 14 फरवरी 1999 को निकाह किया था।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अरशद वारसी के सर से 14 साल की उम्र में ही मां और पिता का साया उठ गया था। इसके बाद में उन्होंने पेट पालने के लिए सेल्समैन का काम भी किया था और फिर साल 1996 में तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अरशद वारसी ने इस फिल्म के ऑडिशन को लेकर भी एक किस्सा सुनाया था और बताया था कि ऑडिशन जया बच्चन ने लिया था क्योंकि वह पति अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर भी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरशद वारसी ने इस पर आगे बताया था कि निर्माता जॉय ऑगस्टिन ने उनसे अमिताभ बच्चन के ऑफिस फोटोज भेजने के लिए कह दिया था। अरशद वारसी ने इसके लिए मना कर दिया था और कहा कि वह एक्टिंग नहीं कर पाएंगे। एक्टर ने बताया कि आप ऐसे लोगों से मिल जाते हो जो एक्टर बनने के लिए आते हैं, लेकिन बाद में फिर वह कहीं खो जाते हैं। लोग कहते हैं कि बेचारा आदमी, गांव से हीरो बनने के लिए आया है।
हालांकि जैसे-तैसे अरशद वारसी इसके लिए मान गए थे और उनकी तस्वीर अमिताभ बच्चन के कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पहुंच गई थी। इसके बाद जया बच्चन के ऑफिस से फोन आया था। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगा कि मैं वहां नौकरी करूंगा तो जया बच्चन मुझे नौकरी से निकाल देगी। मुझे डर लग रहा था और फिर मैंने सोचा कि चलो चांस ले ही लेते हैं।
अरशद वारसी ने इस पर आगे यह भी कहा था कि मैं इस पर सोचा कि निकाले भी गए तो अमिताभ बच्चन की पत्नी के हाथों ही निकाले जाएंगे। जया जी 2 से 3 गालियां भी द देंगी तो भी अच्छा लगेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जया बच्चन लगातार चार बार राज्यसभा सांसद बन चुकी है। पिछले साल उन्हें काफी लंबे वक्त के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में. देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications