Arshad Warsi : बीवी से प्यार कबूल करवाने के लिए अरशद वारसी ने कर डाली थी ऐसी हरकत
फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का किरदार निभाकर अरशद वारसी की पहचान हर घर तक पहुंच गयी है। फिल्म में उनका किरदार एक आइकॉनिक किरदार की तरह देखा जाता है। आमतौर पर सभी को अरशद की करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में पता है लेकिन काफी कम लोगों को ही उनकी निजी लाइफ और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी है। अरशद वारशी ने एमटीवी की वीजे मारिया गोरेट्टी से लव मैरिज की थी। जब अरशद ने मारिया को प्रपोज किया था, उसके बाद मारिया गोरेट्टी के जवाब ने उन्हें सन्न कर दिया था।
आइए आपको अरशद वारसी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं :

डांस ने दोनों को पहली बार मिलवाया : अरशद वारसी ने अपना करियर एक कॉस्मेटिक्स सेल्समैन के तौर पर शुरू की थी, लेकिन उन्हें डांस से बेहद प्यार था। मारिया गेरेट्टी को भी डांस करना बहुत पसंद था। 1991 में अरशद वारसी को सेंट जेवियर्स कॉलेज में एक डांस कॉम्पिटिशन में बतौर जज इनवाइट किया गया था जहां उन्होंने मारिया गोरेट्टी को पहली बार डांस करते हुए देखा। अरशद ने मारिया को अपना डांसिंग ट्रुप ज्वाइन करने का ऑफर दिया लेकिन मारिया ने मना कर दिया था। 3 महीने बाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों फिर से मिले जब मारिया ने अरशद का डांस ट्रुप ज्वाइन करने का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। इसके साथ ही दोनों की दोस्ती हुई।
अरशद का प्रपोजल मारिया ने किया इंकार : 90 के दशक में जिस तरह एक लड़का और लड़की की दोस्ती को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता था, अरशद और मारिया भी अपनी दोस्ती को छिपा कर रखते थे। एमटीवी के कार्यक्रम के दौरान बतौर वीजे मारिया गोरेट्टी ने एक बार अरशद का इंटरव्यू लिया था। उस समय गेरेट्टी ऐसे पेश आयी थी, जैसे वह अरशद को जानती ही नहीं है। धीरे-धीरे अरशद और मारिया एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये। अरशद ने पहले अपने प्यार का इजहार किया और मारिया को प्रपोज किया। लेकिन मारिया ने तुरंत ना कह दिया था।
प्यार मनवाने के लिए अरशद ने कर डाली ऐसी हरकत : मारिया गेरेट्टी ने जब अरशद वारसी का प्रपोजल ठुकरा दिया तो अरशद मायूस नहीं हुए। वह जानते थे कि मारिया उनसे प्यार करती हैं। अरशद ने अपना प्यार मनवाने के लिए अजीब सा रास्ता अपनाया। दोनों एक बार दुबई टूर पर गये, जहां अरशद ने मारिया के कोल्ड ड्रिंक में बियर मिला दी थी। नशे में मारिया ने अरशद वारसी से अपने प्यार का इजहार कर बैठी। बस फिर क्या था, 8 साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। फिर 1999 में पहले क्रिश्चियन और फिर निकाह करके अरशद वारसी ने मारिया गोरेट्टी से शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications

