Arpita Khan Sharma Story: मां के शव के पास रो रहीं थीं नन्ही अर्पिता, सलीम खान ने उठाया और बदल गई किस्मत

Arpita Khan Sharma Story: सलीम खान के कुल 5 बच्चे हैं जिनमें से 4 बच्चे सुशीला चरक उर्फ सलमा खान से हैं जबकि अर्पिता खान के बारे में सभी जानते हैं कि उनको गोद लिया गया था। हेलेन भी सलीम खान की पत्नी हैं लेकिन उनकी कोई औलादें नहीं हैं।

Arpita Khan

लेकिन अर्पिता को खान परिवार में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है और सलमान खान उनके बेहद करीब हैं। अक्सर सलमान खान को अर्पिता के साथ देखा जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्पिता खान इस परिवार का हिस्सा कैसे बनीं? अगर नहीं तो आपको इस रिपोर्ट में हम सबकुछ बताने वाले हैं।

कैसे मिली अर्पिता?

सलीम खान जो कि इस वक्त अस्पताल में हैं और काफी सीरियस हालत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान रास्ते से जा रहे थे तो अर्पिता खान अपनी मां के शव के पास बैठी हुई रो रहीं थीं। जी हां, उनके आगे पीछे कोई नहीं बचा था।

इस दौरान सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी और हेलेन भी सलीम खान के साथ ही थीं। सलीम खान ने रोती बिलखती बच्ची को गोद में उठा लिया और हेलेन के साथ मिलकर ये फैसला किया कि इसको गोद लेंगे। इसके बाद अर्पिता घर आ गईं और कुछ दिनों में सब उनको पलकों पर बिठाने लगे। अर्पिता सलमान खान की जान हैं और वो उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। किसको पता था कि मां का साया छिनने के बाद अर्पिता एक ऐसी जगह पहुंच जाएंगी जो कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल देगा। सलमान खान की सगी बहन भी है जिसका नाम अलवीरा है लेकिन वो अर्पिता को सबसे ज्यादा प्यार करते है।

लंदन में पढ़ाई

अर्पिता खान की शुरुआत स्कूलिंग तो मुंबई में ही हुई लेकिन बाद में लंदन चली गईं। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। हालांकि वो कभी बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनीं लेकिन कई बार प्रोमोशन्स में नजर आ चुकी हैं। अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की है और सलमान खान ने काफी खुशी खुशी उनकी इच्छा से शादी करवाई थी।

More from Filmibeat

Read more about: arpita khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X