..................... Armaan malik second wedding and extra marital affair with his own wife's friend going to suicide. सहेली और पति ने मिलकर दिया इस हसीना को धोखा! अफेयर का पता लगते ही मचा कलेश तो सुसाइड करने वाला था स्टार - Hindi Filmibeat

सहेली और पति ने मिलकर दिया इस हसीना को धोखा! अफेयर का पता लगते ही मचा कलेश तो सुसाइड करने वाला था स्टार

armaan malik

सोशल मीडिया पर अपनी दो पत्नियों के साथ वीडियो बनाने वाले अरमान मलिक को आज कौन नहीं जानता. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक अरमान मलिक और उनकी लव स्टोरी काफी वायरल हो चुकी है. एक वक्त था जब अरमान मलिक को अपनी दो पत्नियों के कारण काफी ट्रोल किया जाता था लेकिन आज अरमान मलिक के साथ-साथ उनकी पत्नियों की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है.

कैसे हुई थी अरमान और कृतिका के प्यार की शुरुआत

यूट्यूब पर हनुमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां मां बन गई है. अरमान मलिक और पायल मलिक का पहले से एक बेटा भी है. अरमान मलिक ने पहली शादी 2011 में पायल मलिक से की थी. अरमान ने पायल से लव मैरिज की थी, जिसके बाद उनकी वाइफ के परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया था. जिसके बाद अरमान मलिक ने दूसरी शादी दो हजार अट्ठारह में कृतिका मलिक से की थी और यह भी लव मैरिज थी. हैरानी की बात तो यह है कि कृतिका पायल की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थी. अक्सर उनका अरमान मलिक से मिलना होता रहता था. दोनों में पहले दोस्ती हुई और बाद में अरमान और कृतिका का प्यार में पड़ गए.

पायल को नहीं पता था एक्स्ट्रा अफेयर की बात

पायल मलिक इस बात से अनजान थी कि उनकी बेस्ट फ्रेंड और उनके पति के बीच दोस्ती से बढ़कर भी रिश्ता बन चुका है. जब यह बात सामने आई तो खूब जमकर बवाल मचा. कृतिका ने भी अपने पेरेंट्स को नहीं बताया था कि अरमान पहले से शादीशुदा है.

कृतिका से शादी के बाद अरमान मलिक की पहली पत्नी ने घर छोड़ दिया था और उनके माता-पिता अरमान से सभी रिश्ते नाते तोड़ने का दबाव बनाने लगे थे. अरमान दोनों पत्नियों से प्यार करते थे और नहीं चाहते थे कि वह किसी को भी छोड़े. उन्होंने पायल को मनाने की पूरी कोशिश की. एक दिन जब अरमान ने सुसाइड करने की धमकी दी, तब पायल का दिल पिघल गया और वह मान गई और अपने घर वापस आ गई.

शुरू में कृतिका और पायल के परिवारों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में वह भी मान गए. सोशल मीडिया पर भी अरमान को दो-दो शादियों के लिए खूब ट्रोल किया गया था, लेकिन फिर वह इसी की वजह से सुर्खियों में रहने लगे. आज पायल और कृतिका 'सौतन' नहीं बल्कि बहनों की तरह एक साथ रहती है.

कृतिका मलिक ने तीन मिसकैरिज का दर्द झेलने के बाद हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है ,तो वही पायल भी प्रेग्नेंट है और जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X