..................... Armaan malik heavily pregnant wife Payal malik stuck in gym 8 months pregnant crying badly - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक की 8 महीने की प्रेग्नेंट के साथ जिम में हुआ गंभीर हादसा, हालत हुई खराब

payal malik

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरमान मलिक को कौन नहीं जानता. अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अरमान मलिक के घर में इन दिनों खुशियों की बहार आई हुई है. हाल ही में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बेबी को जन्म दिया है. तो वही उनकी पहली पत्नी पायल मलिक भी प्रेग्नेंट है. जल्द ही अरमान मलिक चार बच्चों के पिता बन जाएंगे. आपको बता दें कि अरमान और पायल मलिक का पहले से एक बेटा है. लेकिन नई खबर के मुताबिक इनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई है.

हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है. पायल मलिक गलती से छत पर बने जिम में बंद हो गई थी. घंटों तक जब पायल कहीं नहीं दिखाई दी तो सभी लोग परेशान हो गए. सभी ने पायल को ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन पायल का कुछ पता नहीं चला.

कई घंटों की मशक्कत के बाद अरमान मलिक ने जब पायल को जिम में देखा तो वहां बंद मिली, अरमान ने फाइनली अपनी बीवी को ढूंढ निकाला था.अरमान को देखकर पायल फूट-फूट कर रोने लगी ,पायल ने बताया कि उनका आवाज देत-देते गला भी सूख गया ,ऐसे मौके पर पायल बेहद घबरा गई थी.

बता दे की पायल 8 महीने की प्रेग्नेंट है ,ऐसे मौके पर पायल को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसी सिचुएशन में उनकी प्रेग्नेंसी पर फर्क पड़ सकता है. आपको बता दें कि जल्द ही पायल मलिक भी दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है. फिलहाल पायल की तबीयत बिल्कुल ठीक है, घबराने की जरूरत नहीं है. अरमान मलिक ने अपनी लेडी लव को बड़े हादसे से बचा लिया.

आपको बता दे कि अरमान मलिक की जब दो पत्नी होने की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी तो लोगों ने अरमान मलिक को काफी खरी-खोटी सुनाई थी, लेकिन अब फैंस उनकी फैमली को देखकर काफी खुश है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X