पिता से की बगावात, एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई थी ये हसीना, लड़को संग कर चुकी हैं रूम शेयर

Shalini Pandey Struggle Story

Shalini Pandey Struggle Story: कई बार फिल्मी सितारों को इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसी ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था। दरअसल हम बात कर रही हैं शालिनी पांडे की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शालिनी पांडे ने अपनी खूबसूरती और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। लेकिन यहां पर अपना करियर बनाना इतना आसान नहीं रहा। दरअसल शालिनी पांडे के पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बने। खान की वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया।

एक मीडिया इवेंट के दौरान शालिनी पांडे ने बताया था कि "मेरे पिता मुझे इंजीनियर बनना चाहते थे। मैंने कोशिश भी की लेकिन मैं कर नहीं पाई। मेरे पापा चाहते ही नहीं थे कि मैं एक्टिंग के लिए ट्राई करूं। मैंने 4 साल तक उनको मनाया लेकिन फिर मैंने घर से भागना सही समझा। वैसे यह मजाक लगता है लेकिन तब बहुत मुश्किल था। इसीलिए मैं भाग गई थी।"

डीएनए इंडिया की एक खबर की माने तो आपको बता दें कि "जब शालिनी मुंबई आई थी तो उनके पास में रहने के लिए कोई जगह भी नहीं थी। हालांकि उनकी कुछ मुंबई में दोस्त थी लेकिन किसी कारण के चलते वह उनके साथ नहीं रह पाई। इसी के चलते उन्होंने लड़कों के साथ रूम शेयर किया। आज वही लड़की उनके परिवार बन गए हैं। एक्ट्रेस हैदराबाद मूव करने के बावजूद उन लड़कों की दोस्त है।"

शालिनी पांडे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वह साउथ फिल्मों में काफी एक्टिव नजर आती है। अर्जुन रेड्डी के अलावा उन्होंने गोरिल्ला, महानती, 118, और निशब्द जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उनको मेरी निम्मो और जयेश भाई जोरदार के अलावा महाराज जैसी फिल्मों में देखा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: shalini pandey maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X