20 साल की शादी तोड़ GF संग लिव इन में रहने लगा ये एक्टर, फिर बिना शादी नई गर्लफ्रेंड को बनाया एक बच्चे मां

बॉलीवुड जितना अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर रहता है, उससे ज्यादा बॉलीवुड के गलियारों में लव स्टोरी और ब्रेकअप के किस्से मशहूर रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पहले खुद से उम्र में बड़ी मॉडल से शादी की और 20 सालों तक यह शादी निभाई, लेकिन फिर अभिनेता का दिल खुद से 15 साल छोटी हसीना पर आ गया. अभिनेता उस हसीना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे और फिर रिश्ते के कुछ समय बाद ही वह बिन बियाहे पिता भी बन गए. हम आज बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल के बारे में.
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम और चुनिंदा फिल्में की है. चुनिंदा फिल्में करने के बावजूद अर्जुन को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है. लेकिन अर्जुन रामपाल जितने फेमस अपनी निजी जिंदगी को लेकर है, उतना वह अपनी एक्टिंग के लिए कभी नहीं हुए. अर्जुन रामपाल ने अपने लुक्स से हसीनाओं को अपना दीवाना बनाया हुआ है. अर्जुन रामपाल एक सफल अभिनेता नहीं बने थे,तब उन्होंने खुद से कुछ साल बड़ी सुपरमॉडल और पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया के साथ घर बसाया था.
अभिनेता ने साल 1998 में मेहर से शादी की थी. फिर अर्जुन दो खूबसूरत बेटियों के पिता बने. लेकिन अर्जुन रामपाल की यह शादी 20 साल ही चल पाई और फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली. मेहर से तलाक लेने की खबरों के बीच अर्जुन को दक्षिण अफ्रीका की मॉडल गैब्रिएला डिमेट्रेड्स से प्यार हो गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस रिश्ते के कुछ समय बाद ही गैब्रिएला अर्जुन के बच्चे की मां बन गई. जिसका नाम एरिक है. लेकिन खास बात यह है कि गैब्रिएला और अर्जुन की अभी तक शादी नहीं हुई है.
गैब्रिएला के संग रिलेशनशिप में आने के बाद अर्जुन रामपाल बहुत कम ही पब्लिक में नजर आते हैं. लेकिन वह सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते हैं. अगर आप उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो पाएंगे कि अर्जुन अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं. आए दिन अभिनेता अपनी बेटियों और बेटे के साथ घूमने जाते हैं. एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म धाकड़ में नजर आए थे. लेकिन यह फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी, इसके बाद वह फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में नजर आने वाले हैं, साथ ही वह फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications