14 साल छोटी लड़की को डेट कर रहा ये एक्टर, बिन शादी बन चुका है दो बेटों का पिता

arjun rampal

Bollywood Extra Marital Affair Kissa: 90 के दशक में ऐसे कई सारे अभिनेता है रह चुके हैं जो कि आज भी 50 साल की उम्र होने के बावजूद फिटनेस के मामले में बहुत आगे जा चुके हैं। अर्जुन रामपाल भी इस लिस्ट में शुमार है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 51 साल की हो चुकी है। लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्सों को बताने वाले हैं।

अर्जुन रामपाल ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और साल 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। करियर की शुरुआत में उनका ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में बतौर हीरो किरदार मिला। एक्टर ने दीवानापन और दिल है तुम्हारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में मशहूर अभिनेत्रियों के साथ में रोमांस किया।

अगर हम अर्जुन रामपाल के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनके घर में चौथी बार बच्चे की किलकारियां गूंजी थी। बता दें कि 20 जुलाई को इसी साल 50 साल की उम्र में एक्टर चौथी बार पिता बने। उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला के साथ उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और 2019 में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम एरिक रामपाल रख दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रेबिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल पूर्व फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी मेहर जेसिया के साथ में शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे। 20 सालों तक दोनों ने खुशहाल जीवन बिताया और बाद में साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। अर्जुन रामपाल को इस शादी से दो बेटियां हुई जिनका नाम माहिका और मायरा रामपाल है।

अर्जुन और गैब्रिएला एक दूसरे के साथ कई सालों से रिलेशन में हैं, हालांकि दोनों ने शादी नहीं की है। दोनों दो बेटों के पैरेंट्स बन चुके हैं। लेकिन अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। कपल ने 2019 में बेटे एरिक का वेलकम किया था। जबकि छोटे बेटे की उम्र 1 साल है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दो बेटों के पैरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला कब शादी रचाते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल पिछले कुछ वक्त से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी कमाई में कोई भी कमी नहीं आई है। इस वक्त भी वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अर्जुन रामपाल के कई सारे बिजनेस चल रहे हैं जिससे कि वह करोड़ों रुपए कमा लेते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arjun rampal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X