..................... सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 5 दिन पहले वायरल हुआ अर्जुन कपूर का बयान Arjun Kapoor's statement went viral 5 days before Sonakshi Sinha's wedding, dating before? - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 5 दिन पहले वायरल हुआ अर्जुन कपूर का बयान, बोले- 'मेरे मन में आज भी उनके लिए...'

arjun kapoor sonakshi sinha

आज से कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी जिसका नाम तेवर था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

लेकिन ये रिश्ता नहीं चला और फिल्म खत्म होते होते रिश्ता भी खत्म हो गया। अब अर्जुन कपूर का एक इंटरव्यू खबरों का हिस्सा है। इस दौरान वो मुंबई मिरर से बात कर रहे थे। उनसे सोनाक्षी के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था।

अर्जुन का कहना था कि कुछ रिश्ते टिके रहते हैं, जबकि कुछ खत्म होने के बाद फीके पड़ जाते हैं, जिससे लोग अलग-अलग रास्ते पर चले जाते हैं। अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि वो अभी भी सोनाक्षी के लिए मन में सम्मान रखते हैं।

हम लोग कई खास मौकों पर एक दूसरो को विश करते हैं। खबरें आईं थीं कि दोनों का ब्रेकअप इसलिए हुआ था क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा अपनी भावनाओं को बिल्कुल नही छिपाती हैँ। वो सीधे सबकुछ कह डालती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं।

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा 23 जून, 2024 को जहीर इकबाल से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी शादी का निमंत्रण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पूनम ढिल्लन ने शादी को कंफर्म करते हुए सोनाक्षी को एक प्यारा और गर्मजोशी भरा इंसान बताते हुए उनकी खुशी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं थीँ। इसके बाद कई सितारों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। हालांकि कहा ये जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं।

देखने वाली बात होगी कि 23 जून को कौन कौन इस शादी का हिस्सा बनता है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कई बार चर्चा हुई हैं लेकिन इस बार ये सच में होने जा रहा है।

Read more about: arjun kapoor sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X