..................... पापा की शादी में बाराती बन चुके हैं ये सितारे? सौतेली मां को विदा कराने खुद पहुंचे! Arjun Kapoor to Salman Khan, these stars have become groomsmen in their Parents marriage? - Hindi Filmibeat

पापा की शादी में बाराती बन चुके हैं ये सितारे? सौतेली मां को विदा कराने खुद पहुंचे!

salman khan arjun kapoor sara ali khan

Stars Who Attend Parents Wedding- बॉलीवुड में दूसरी शादियों को लेकर खबरें अक्सर सामने आती हैं। कुछ तलाक होते हैं और बाद में शादियां। हालांकि इस दौरान कई बार ये देखा गया है कि पिता की बारात में उनके खुद के बेटे बाराती बनकर नाचते हैं और अपनी सौतेली मां को लेकर आते हैं।

इस वक्त हम उन्ही सितारों को लेकर बात करने वाले हैं। एक लिस्ट सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस लिस्ट में ऐसे ऐसे सितारे हैं जो खुद अभी तक कुंवारे हैं लेकिन पिता की शादी में जा चुके हैं। गौरतलब है कि ये सब अक्सर होता है और चर्चा में बना रहता है।

शाहिद कपूर

सुपरस्टार शाहिद कपूर मां की दूसरी शादी में जा चुके हैं। नीलिमा अजीम ने दूसरी शादी राजेश खट्टर के साथ साल 1990 में की थी। उस वक्त शाहिद कपूर काफी छोटे थे। शाहिद कपूर खुशी खुशी अपनी मां की शादी में शामिल हुए थे।

सलमान खान

मेगास्टार सलमान खान को लेकर सभी जानते हैं कि उनके पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी हेलेन हैं और सलमान खान अपने पिता की बारात में शामिल हुए थे। 1981 में दोनों ने शादी रचाई थी और इस दौरान सलमान काफी बड़े थे।

जुनैद खान

आमिर खान ने भी दूसरी शादी की है। उनके बेटे जुनैद खान आमिर खान की शादी में शामिल हुए थे। वो अपनी सौतेली मां किरण राव को लेकर आए थे। ये शादी साल 2005 में हुई थी।

सारा अली खान

सारा अली खान की मां अमृता सिंह हैं और उनके पिता सैफ अली खान हैं। तलाके के बाद सैफ अली खान ने दूसरी शादी करीना कपूर खान से की थी। इस दौरान सारा अली खान बाराती बनकर पहुंची थीं। ये शादी 2012 में हुई थी।

अर्जुन कपूर

सोशल मीडिया पर आपने एक तस्वीर देखी होगी जो कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की है। इस शादी के दौरान दोनों के बीच में अर्जुन कपूर बैठे हुए हैं। ये शादी 1996 में हुई थी और ये बोनी कपूर की दूसरी शादी थी।

अरहान खान

अभी हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान ने एक दूसरे का हाथ थामा है। बता दें के अरबाज खान की ये दूसरी शादी है और अरहान इस शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे। उन्होने दोनों के लिए गाना भी गाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X