श्रीदेवी से कड़वाहट खत्म, अपनी बहनों को संभालते दिखे अर्जुन कपूर, देखकर पिघल जाएंगे
Recommended Video

जहां एक तरफ श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद सभी सदमे में हैं वहीं दूसरी तरफ श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को बड़ा झटका पहुंचा है। ऐसे में दोनों बहनों के साथ खड़े हो गए हैं अर्जुन कपूर। बुरी खबर मिलते ही अर्जुन कपूर शूटिंग छोड़-छाड़ कर सबसे पहले जाह्नवी और खुशी के पास पहुंचे थे। वे अपने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी को लेने दुबई पहुंच गए थे और मुंबई लौट एक बेटे की ही तरह उन्होंने सारे काम-काज भी किए।
[श्रीदेवी की 'जान' का इतना बड़ा दिन, 1 हफ्ते बाद, पहली बार मां नहीं होंगी साथ]
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी को लेकर कहा था कि मेरे पिता से जुड़ी थीं और पिता की जिंदगी से जुड़ा हर शख्स मेरी जिंदगी में खास जगह रखता है। जिसके बाद उन्होंने अपना फर्ज पूरी तरह से निभाया भी। वे हाल ही में सामने आई तस्वीरों में भी जह्नवी और खुशी के साथ खड़े दिखाई दिए। अर्जुन कपूर की इस सादगी ने सभी का दिल जीत लिया है।

बता दें कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं। उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं। आगे जानें अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के रिश्तों की पूरी कहानी-


Click it and Unblock the Notifications