..................... अर्जुन कपूर को आयी अपनी मां की याद, किया इमोशनल करने वाला पोस्ट| Arjun Kapoor remembered his mother, made an emotional post| - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर को आयी अपनी मां की याद, किया इमोशनल करने वाला पोस्ट

Arjun Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। वह हर साल अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करके इमोशनल हो जाया करते हैं। इस साल भी अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनको याद करते हुए इमोशनल हो गये। अर्जुन ने 1997 में अपनी मां को लिखा एक खत इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करते हुए अपनी मां के लिए इमोशनल करने वाला पोस्ट लिया है। दरअसल, अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का निधन 2012 में कैंसर की वजह से हो गया था।

लिखा इमोशनल करने वाला नोट :

अर्जुन कपूर ने अपनी मां को 6 अक्टूबर 1997 को लिखे लेटर का फोटो और इसके साथ ही बचपन की अपनी मां के साथ दो फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'अब फोटोज खत्म हो रही हैं मां। मेरे पास शब्द भी खत्म हो गए हैं। फिर से कुछ ऐसा लिख रहा हूं, जो मेरे अंदर के बच्चे को समेटे हुए है। हो सकता है कि मेरी एनर्जी और ताकत भी खत्म हो गई हो, लेकिन आज आपका जन्मदिन है और यह मेरे लिए साल का सबसे अच्छा दिन है।' इस पोस्ट में अर्जुन ने अपनी मां को वादा किया है, 'मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं कभी हार नहीं मानुंगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि मुझे नयी एनर्जी और ताकत मिलेगी। आपसे मैं वादा करता हूं कि आप जहां भी हो, मैं आपको गर्व महसूस करवाउंगा। लव यू। आपकी मुस्कान के बिना खाली महसूस करता हूं।'

कैंसर से हुआ था निधन :

अर्जुन और अंशुला कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर का निधन लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद हो गया था। उनका मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर हो गया था, जिस वजह से 2012 में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। अर्जुन और अंशुला अक्सर अपनी मां की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अर्जुन कपूर जल्द ही 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली है।

Read more about: arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X