45 करोड़ की फिल्म हुई 1 लाख में ढेर, मेकर्स को लगा करोड़ का चूना, बनी साल की सबसे बड़ी फ्लॉप

Arjun Kapoor, Bhumi Pednekar

साल 2023 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में गणपत, आदि पुरुष और तेजस जैसी बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई थी। लेकिन सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्में खरी नहीं उतर पाई। इन फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर लागत वसूलना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया था। आज हम आपको साल 2023 की एक और डिजास्टर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया गया और करोड़ों रुपए लगाने के बावजूद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे देखे गए थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय बहल के निर्देशन में बनी हुई फिल्म द लेडी किलर की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई। बता दे कि करीब यह फिल्म 45 करोड़ के बजट में बनाई गई थी और बॉक्स ऑफिस पर एक लाख भी मुश्किल से यह इकट्ठे करवाई।

अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो आपको बता दें कि उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म बनाई गई थी। बिना प्रचार के ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था। इसी के चलते यह है हिट नहीं हो पाई और किसी को पता भी नहीं चला। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा डिजास्टर वाली फिल्म साबित हुई। अगर देखा जाए तो फिल्म मेकर्स को 44 करोड़ 99 लाख का इस फिल्म के चलते नुकसान झेलना पड़ा।

जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं। कहां तक की फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर भी खूब निशाना साधा। इस फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो पहले दिन 293 टिकट बिके और फिल्म ने 38000 की कमाई की। दरअसल फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पोस्टपोन करने के बाद में इसमें काफी देरी हो गई थी और इसी के चलते आधे अधूरे में ही जल्दबाजी में फिल्म को रिलीज कर दिया गया।

Read more about: arjun kapoor bhumi pednekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X