शादी के बंधन में बंधे अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस, सामने आई कपल की Wedding Photos
अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कपल आखिरकार 10 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गया है। अर्जुन और कार्ला डेनिस हिंदू रीति रिवाज़ से शादी के बंधन में बंधे। पिछले दिनों अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस की शादी के कार्ड्स भी सामने आए थे।
शादी के बाद अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों कपल शादी की रस्मों को निभाते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फेरों के दौरान जहां कार्ला ने लाल लहंगा पहना है वहीं, अर्जुन सफेद शेरवानी में नजर आए।

11 अगस्त को देंगे पार्टी
शादी के बाद दोनों 11 अगस्त को साउथ मुंबई में भव्य पार्टी देने जा रहे हैं। हमारे सूत्रों के अनुसार यह रिसेप्शन करण जौहर के नए रेस्तरां नेउमा में दिया जाएगा। इतना ही नहीं अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने अपने रिसेप्शन बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी बुलाया है।

स्टार्स होंगे शामिल
उनकी गेस्ट लिस्ट में सलमान ख़ान से लेकर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, महीप कपूर, सोनल चौहान, भावना पांडे, सीमा ख़ान समेत कई सेलिब्रिटीज हैं। पार्टी की थीम 'Evening Chic' रखी गई है और उम्मीद की जा रही है इस रिसेप्शन में सितारों का मेला लग सकता है।

शादी में नजदीकी लोग हुए शामिल
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन और कार्ला की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए। इसलिए शादी के बाद अर्जुन और कार्ला ने ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया है ताकि वो शादी का जश्न अपने दोस्तों के साथ मना सकें।

09 अगस्त को हुई मेंहदी
आपको बता दें कि अर्जुन और कार्ला की मेंहदी 09 अगस्त को हुई। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और डेनिस कार्ला लंबे से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने इसके लिए वेडिंग प्लानर को हायर किया था। दोनों शादी के बाद हनीमून पर जापान जा सकते हैं।

सात सालों से कर रहे थे डेट
अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस पिछले सात सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों की शादी की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई थी। लेकिन, अब अर्जुन-कार्ला आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी तस्वीरें काफी पसंद भी आ रही हैं। शादी के अलावा बाकी रस्मों की तस्वीरों में भी कार्ला डेनिस और अर्जुन कानूनगो बहुत अच्छे लग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











