पहली शादी में मिला ऐसा दर्द कि... फिर दोस्त से हुआ प्यार, बच्चों को छिपाकर क्यों रखते हैं अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने 'तुम ही हो' गाने से हर किसी का दिल जीत लिया और आपको बता दें कि उनकी आवाज किसी के दिलों पर छा गई. आशिकी 2 फिल्म में अपनी आवाज से पूरे देश के दिलों की धड़कन हो बढ़ा देने वाले अरिजीत सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार को लाइमलाइट से बेहद ही दूर रखा हुआ है.
अरिजीत सिंह को बचपन से ही मिला संगीत का प्रशिक्षण
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरिजीत सिंह का जन्म एक संगीत से पारंगत परिवार के अंदर हुआ था और उनके पिता पंजाबी थे तो वहीं उनकी मां बंगाली परिवार से आती थी. लेकिन अगर हम अरिजीत सिंह के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2005 का रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' मे पार्टिसिपेट किया था. इतना ही नहीं अरिजीत सिंह इस शो के रनर अप भी रह चुके थे. साथ ही साथ उन्होंने एक और शो में पार्टिसिपेट किया जहां पर उन्हें उसका खिताब भी प्राप्त हुआ.
अरिजीत सिंह की पहली शादी मे आई थी दरार
बताया तो यह भी जाता है कि अरिजीत सिंह ने पहली शादी काफी जल्दबाजी में हुई थी और इसके बारे में ज्यादा किसी को कुछ खास पता भी नहीं है. इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि दोनों ने शादी के तुरंत बाद ही तलाक ले लिया था और यह शादी कुछ ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई थी. इतना ही नहीं अरिजीत सिंह की पहली पत्नी और उन्हें इस बात का बहुत ही जल्दी एहसास हो चुका था कि वह एक दूसरे के लिए सही नहीं है और सिंगर अपने तलाक से बहुत ही खराब तरीके से गुजरे थे.
2014 में सिंगर ने बचपन की दोस्त से रचाई शादी
जिसके बाद में अरिजीत सिंह ने जब तुम ही हो गाने के बाद लोकप्रियता हासिल की तो उन्होंने दूसरी शादी की. दरअसल आपको बता दें कि सिंगर ने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय के साथ पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में सात फेरे ले लिए थे. उन दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार जन ही शामिल हुए थे.
अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर बेटों की करते रहते हैं तस्वीरें शेयर
लेकिन अरिजीत सिंह की शादी के बारे में ज्यादा किसी को खबर नहीं लगी और उन्होंने जब 2016 में सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ में तस्वीर शेयर की थी. इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले वह सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों की तस्वीरों को भी शेयर करते हुए नजर आते थे. अरिजीत सिंह का कहना है कि सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही इन तस्वीरों को ऑनलाइन शेयर करने की मंजूरी दी गई है.


Click it and Unblock the Notifications