जब सास की निधन के बाद जोर-जोर से हंस रही थी ये हसीना, वजह जान होंगे हैरान

Archana Puran Singh Shocking Revelation: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार सेलेब्रिटीज को अपना निजी जीवन का दुख छोड़कर प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो कि अपनी सास के निधन के बावजूद भी जोर-जोर से ठहाके मारने पर मजबूर थी। दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं अर्चना पूरन सिंह की।
अर्चना पूरन सिंह ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन पिछले काफी लंबे वक्त से वह कई कॉमेडी शोज को जज करती नजर आई है। लेकिन असल पहचान उन्हें कपिल शर्मा के शो से मिली। कई बार कपिल शर्मा को शो में रहते हुए सुना गया है कि अर्चना फ्री के पैसे लेती हैं। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि इस जज की कुर्सी पर बैठने के लिए अर्चना को किन हालातो से गुजरना पड़ता है।
अर्चना पूरन सिंह ने खुद इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "जब मैं कॉमेडी सर्कस शो को जज कर रही थी तो मेरी सासू मां अस्पताल में थी। एक दिन जब मैं सेट पर आई तो मुझे कॉल आया कि उनका निधन हो गया है। मैंने ये बात मेकर्स को बताई और कहा कि मुझे फौरन जाना होगा। लेकिन उन्होंने मुझे रोक लिया था और मुझे शो करना पड़ा।"
अर्चना पूरन सिंह ने आगे बताया कि "उन्होंने मुझे यह कहकर रोक लिया था कि मैं प्लीज आप 15 मिनट में अपने कुछ रिएक्शन शूट करवा लो और आप चले जाओ। मेरे सारे रिएक्शन हंसने वाले थे और फिर मैंने बहुत जोर-जोर से बैठकर ठहाके लगाए। जबकि अंदर से मुझे रोना आ रहा था। मैं उस पल को कभी भूल नहीं पाऊंगी। मैं कुछ समझ नहीं पा रही थी और मेरा दिमाग भी काम नहीं कर रहा था। मैं बस हंसे जा रही थी।"
इसी इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह ने आगे यह भी बताया कि "मैं उस समय सिर्फ और सिर्फ अपनी सासू मां का चेहरा याद कर रही थी। यह मेरे लिए एक ट्रॉमैटिक था और यह मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल समय था। मुझे वहां पर बैठकर मजबूरी में हंसना पड़ रहा था। लेकिन मैं अपनी सास की बहुत करीब थी और भगवान यह दिन कभी भी किसी को ना दिखाए।"


Click it and Unblock the Notifications