7 साल छोटे अभिनेता के साथ भाग कर रचाई शादी, रोकता रह गया परिवार, हंसने के लेती है पैसे

Archana Puran Singh Love Story: अर्चना पूरन सिंह अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका सबसे ज्यादा पापुलैरिटी कपिल शर्मा शो से बतौर जज मिली। हालांकि आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह को काफी सारी बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए भी देखा जा चुका है।
लेकिन आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह भले ही प्रोफेशनल लाइफ में कितना भी आगे बढ़ गई हो लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को काफी ज्यादा प्राइवेट रखते हैं। इसीलिए आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ सत्य बताने वाले हैं। जिनको शायद ही आप जानते होंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह की अपने पति परमीत सेठी के साथ पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। अभिनेत्री मैगजीन पढ़ रही थी और तभी उनके पति ने अपने दोस्त को कुछ दिखाने के लिए उनके हाथ से अचानक से मैगजीन ही छीन ली थी। हालांकि अभिनेत्री को यह बात पसंद नहीं आई और बाद में परमीत ने उनसे माफी भी मांग ली थी।
इसके बाद में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और यही दोस्ती एक दिन प्यार में तब्दील हो गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला भी लिया था। लेकिन अर्चना पहले से ही तलाकशुदा थी और परमीत सेठी से 7 साल बड़ी भी थी। इसीलिए परमीत के घर वालों को उनका यह रिश्ता पसंद नहीं आया।
परमीत के घर वाले शादी के पूरी तरीके से खिलाफ हो गए थे और इसके बावजूद भी दोनों का प्यार बहुत ज्यादा था। परमीत, अर्चना से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। इसी के चलते एक दिन अर्चना के साथ में रात को घर से भाग कर दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई। आज दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications















