खूब चलती थी फिल्में, बन चुकी थीं बड़ी स्टार...लेकिन सेट पर हुई ऐसी हरकत कि छोड़ दी इंडस्ट्री

Archana Joglekar

हिंदी सिनेमा में कई सारे ऐसे कलाकार रहे हैं जो एक वक्त पर काफी ज्यादा पॉपुलर हुए और उन्होंने बाद में ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया. उसी लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर भी थी. एक वक्त पर वह बॉलीवुड का जाना माना नाम रही और बाद में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. आज हम आपको अर्चना के बारे में बताने वाले हैं. अर्चना एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक प्रोफेशनल कथक डांसर के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं. उनको कत्थक की ट्रेनिंग उनकी मां आशा ने दी थी. बता दे की एक्ट्रेस की मां ने साल 1963 में मुंबई में डांस स्कूल अर्चना नृत्यायलय शुरू कर दिया था. कॉलेज के समय पर अर्चना नाटकों में हिस्सा लिया करती थी लेकिन उन्होंने एक्टिंग करियर को कभी भी सीरियसली नहीं लिया था.

अर्चना ने ऐसे रखा फिल्मों में कदम

लेकिन एक बार मुंबई के एक अखबार में टैलेंट हंट का ऐड छाप और अर्चना इस कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए आतुर थी. उन्होंने अपने घर पर बात की और मम्मी पापा से भी इजाजत मांग ली. जिसके बाद उन्होंने इसके लिए फॉर्म भरा और कंपटीशन के लिए कड़ी मेहनत की. इस कंपटीशन में उन्होंने पहले पोजीशन हासिल की. शो के जजीस ने उन्हें एक रोल ऑफर कर दिया. एक्ट्रेस ने भी इस कॉन्ट्रैक्ट को तुरंत साइन कर दिया था. यह शो 2 साल में हिट हो गया और अर्चना घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो गई. यहां तक कि अखबारों और मैगजीन में भी उनके आर्टिकल झुकना शुरू हो गए. अर्चना को फिल्मों के ऑफर आने लगे.

शख्स ने की जबरदस्ती करने की कोशिश

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत उड़िया फिल्म सुना चढ़े से की थी. जिसके बाद में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और वह काफी ज्यादा मशहूर हो गई. यहां तक कि वह कर्मभूमि और फूल बंटी जैसे सीरियस में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 1997 में उड़ीसा में एक उड़िया फिल्म की शूटिंग की. उस समय एक शख्स ने उनके साथ में जबरदस्ती करने की भी कोशिश की. लेकिन एक्ट्रेस किसी न किसी तरह वहां से भाग निकली. जिसके बाद में अर्चना ने पुलिस में शिकायत करवाई और साल 2010 में उस शख्स को 18 महीने की सजा मिली.

एक्टिंग छोड़ अमेरिका में रहने लगी एक्ट्रेस

इस घटना के बाद में अर्चना की जिंदगी पर काफी गहरा असर हुआ और फिल्म इंडस्ट्री उन्होंने छोड़ दी थी. एक्ट्रेस ने एक्टिंग तब छोड़ी जब उनका करियर बिल्कुल पीक पर था. जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली और अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई. अर्चना ने साल 1999 में न्यूजर्सी में एक डांस स्कूल भी खोल दिया. यहां पर वह बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग देने लगी. अब उन्होंने बॉलीवुड से पूरी तरह से दूरी बना ली है. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने डांस करना नहीं छोड़ा. एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनका अपने पति से तलाक भी हो चुका है और अब वह अपने बेटे के साथ में रहा करती हैं.

Read more about: archana joglekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X