किसकी विरासत संभालेंगे ये खान - दबंग पापा अरबाज़ या सुलतान चाचू सलमान!
मलाईका अरोड़ा खान और अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान आज 14 साल के हो रहे हैं। देखिए परिवार के साथ उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
मलाईका अरोड़ा और अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान आज 14 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी यमी मम्मी ने बेहद प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है।
गौरतलब है कि अरहान, खान परिवार के चहेते हैं और बच्चों में सबसे ज़्यादा शरारती और उनकी शरारत लोगों ने पहली बार तब देखी थी जब वो मलाईका अरोड़ा खान के सेट पर पहुंचे और सबके कहने पर अपनी मम्मी की नकल भी उतारी।

वहीं पहली बार अरहान लाइमलाइट में आए थे तब जब वो लैक्मे फैशन वीक में अरबाज़ खान के साथ रैंप पर चलते दिखाई दिए थे। उनकी चालष ढाल और पहनावा सबसे ही उनका खानदानी रसूख झलक रहा था।
इसके बाद अरहान डॉली की डोली के प्रमोशन्स के दौरान भी काफी एक्टिव नज़र आए। यहां तक कि उन्होंने अपने हाथों पर डॉली की डोली टैटू भी करवा लिया था। घर के हर बच्चे की तरह वो भी चाचू सलमान खान के काफी नज़दीक हैं। देखिए अरहान और सलमान की बेहद क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications












