हनीमून पर नई-नवली दुल्हनिया शूरा संग इश्क़ फरमा रहे अरबाज़ खान, हाथों में हाथ थामे शेयर किए रोमांटिक मोमेंट्स

Arbaaz Khan Sshura Khan Romantic Photo: अरबाज खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दे कि हाल ही में 24 दिसंबर 2023 को उन्होंने बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में शादी रचाई। बता दे कि शादी के बाद से ही यह कपल सुर्खियों में बना हुआ है। शादी के बाद दोनों विदेश हनीमून मनाने चले गए हैं। लेकिन अब अरबाज की नई नवेली दुल्हनिया शूरा ने पति के साथ में बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
हनीमून पर रोमांटिक हुआ न्यूलीवेड कपल
शूरा खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बहुत ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन इस फोटो में शूरा अपने लव आफ लाइफ यानी की अरबाज खान का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही है। इससे पता चलता है कि हनीमून पर दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। शूरा खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मी एंड माइन।"
पैपराजी के सामने आने से कतराती हैं शूरा
लेकिन अब शूरा और अरबाज़ को उनके फैंस बधाई दे रहे हैं और आपको बता दें कि दोनों इस तस्वीर पर भी लोग उन्हें परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं। हालांकि इससे पहले अरबाज की नई नवेली दुल्हनिया की प्रोफाइल काफी लो रहती थी। उसी के अलावा वह पैपराजी के सामने भी ज्यादातर कंफर्टेबल नजर नहीं आती थी। अक्सर देखने को मिलता है कि वह पोज देने से भी काफी करती है।
18 साल में टूटी पहली शादी
इसी के अलावा शूरा खान और अरबाज खान दोनों ने ही अपनी शादी को सीक्रेट रखना की काफी ज्यादा कोशिश की थी। अरबाज खान ने सबसे पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और 18 साल के बाद में यह शादी टूट गई थी। अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपने पिता अरबाज की दूसरी शादी में अरहान शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications