शाहरुख-अमिताभ के बच्चे रह गए पीछे, इस स्टार किड ने गुपचुप शुरू किया काम, ट्रेलर देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलि

बॉलीवुड में कई दशकों से नेपोटिज्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा रहती है। कई बार बॉलीवुड सितारों के बच्चों को भी इसके चलते काफी ट्रोल किया जाता है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक का नाम शामिल हैं जिन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 21 साल की उम्र में चुपचाप काम करना शुरू कर दिया और किसी को कानो कान खबर नहीं लगी।
इस स्टार किड के काम का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और आपको बता दें कि जैसे कि ऐसा हुआ हर किसी के होश उड़ गए। अगर आप अभी तक इस स्टारकिड को पहचानने में सक्षम नहीं है तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान है। दरअसल उन्होंने चुपचाप खुद का ही एक पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' शुरू किया और इसमें बॉलीवुड के सितारे भी शिरकत करते हैं।
इस शो के दौरान सलमान खान से लेकर मलाइका अरोड़ा तक नजर आई। इस पॉडकास्ट का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और हर किसी के होश उड़ गए हैं। जिसकी अर्जुन कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक ने भी तारीफ की है। जल्दी ही इस पॉडकास्ट शो के एपिसोड भी रिलीज किए जाएंगे। ट्रेलर में नजर आया कि तीन दोस्त अपनी कार में साथ में ट्रैवल करते दिखाई दिए। अरहान खान ने ऑरी को भी अपने साथ लिया है और अपने दोस्तों के साथ शूट किया।
कुछ खबरों के अनुसार सलमान खान भी इस पॉडकास्ट का अहम हिस्सा होने वाले हैं। उन्हें भी ट्रेलर में देखा गया और उन्होंने अपना सिग्नेचर डायलॉग भी बोला "स्वागत नहीं करोगे हमारा।" इस पॉडकास्ट शो के दौरान अरहान खान के पिता अरबाज खान भी नजर आए। इस शो का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और जल्दी ही सभी एपिसोड को भी रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications


