साल 2023 में इन स्टार्स के घरौंदे में लगी आग, उजड़ गया बसा बसाया घर

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने को मिलता है कि सितारों के रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उससे कहीं जल्दी बिगड़ते भी हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि फिल्मी सितारे जितनी जल्दी शादी रचते हैं और उतनी ही जल्दी उनके रिश्ते टूट जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की जोड़ियां के बारे में बताने वाले हैं जिनका साल 2023 काफी ज्यादा खराब रहा।
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी ने खबरों के अनुसार 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया है। लेकिन अब साल 2023 में दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और इस ब्रेकअप को लेकर भी खूब सुर्खियों में दोनों रहे। अचानक से रिश्ता खत्म होने को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा मायूस है।
तारा सुतारिया और आदर जैन
तारा सुतारिया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह आदर जैन को साल 2018 से डेट कर रही थी। लेकिन इसी साल दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। अब आदर्श जैन अपनी नई गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को डेट करते नजर आए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी
इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया का नाम भी शुमार है। दरअसल आपको बता दें कि दोनों की पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा विवाद रहा और इतना ही नहीं आलिया ने तो अपने पति नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।
कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया
कुशा कपिला एक मशहूर कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी है और आपको बता दें कि उन्होंने जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी। लेकिन इस साल उन्होंने आपसी सहमति के साथ में अलग होने का फैसला लिया।
सोफी टर्नर और जो जोनस
प्रियंका चोपड़ा की जेठ और जेठानी यानी कि सोफी टर्नर और जो जोनस 20 साल 2023 में अलग हो चुके हैं। आपको बता दें कि दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई थी और फिर साल 2023 में अलग होने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications




