अरबाज खान बर्थडे: अपने से 22 साल छोटी इंटरनेशनल मॉडल को कर रहे हैं डेट, जानिए उनसे जुड़ी बातें

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान 4 अगस्त को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरबाज बॉलीवुड के सफल स्क्रिनराइटरों में से एक सलीम खान के दूसरे बेटे और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के छोटे और सोहेल खान के बड़े भाई हैं। फिल्मों के सफर की बात करें तो, अरबाज ने मुख्य तौर पर सपोर्टिंग रोल निभाये हैं। उन्होंने दरार, हेलो ब्रदर, जब प्यार किया तो डरना क्या.. जैसी फिल्मों में काम किया है। जबकि दबंग 2 को डायरेक्ट भी किया है।

अरबाज का इमेज हमेशा से ही एक पारिवारिक व्यक्ति की रही है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उनके और परिवार की फोटोज भरी हुई हैं। अरबाज का व्यक्तिगत जीवन भी हमेशा से ही चर्चा का केन्द्र रहा है।

यहां जानते हैं उनके जुड़ी बातें-

1996 में शुरू किया कॅरियर

1996 में शुरू किया कॅरियर

अरबाज खान ने 1996 में एक एक्टर के तौर पर अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। उनकी पहली फिल्म दादर थी, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और जूही चावला के साथ नजर आये थे। अरबाज के कॅरियर को रफ्तार फिल्म दबंग से मिली, जिसमें उन्होंने सलमान खान के सौतेले भाई का किरदार निभाया था। साल 2010 में आयी इस फिल्म के साथ ही अरबाज खान ने फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अरबाज खान के कॅरियर के एक टर्निंग प्वाएंट बन गया।

कई फिल्मों में बने भाईजान के रियल भाई

कई फिल्मों में बने भाईजान के रियल भाई

बॉलीवुड की इस भाई-जोड़ी ने कई फिल्मों में रियल भाई का किरदार निभाया है। दबंग सीरीज की दोनों फिल्मों में जहां अरबाज खान और सलमान खान ने सौतेले भाई का किरदार निभाया तो वहीं फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में उन्होंने काजोल के भाई का किरदार निभाया। इसके अलावा फिल्म 'हैलो ब्रदर' में अरबाज खान और सलमान खान ने दो दोस्तों का रोल किया था।

25 सालों के रिश्ते के बाद मलाइका से हुए अलग

25 सालों के रिश्ते के बाद मलाइका से हुए अलग

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा करीब 25 सालों के रिलेशन के बाद तलाक लेने का फैसला लिया था। कहा जाता है कि एक कमर्शियल की शूटिंग के दौरान मलाइका और अरबाज पहली बार एक-दूसरे मिले। मलाइका की खूबसूरती पर अरबाज फिदा हो गये थे तो अरबाज की पर्सनैलिटी की मलाइका दीवानी हो गयी थी। दोनों ने इसके बाद साथ में कई काम किये और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। आखिरकार 5 सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। कहा जाता है शादी के पहले मलाइका ने ही अरबाज को प्रपोज किया था।

अपने से 22 साल छोटी डांसर को अरबाज कर रहे हैं डेट

अपने से 22 साल छोटी डांसर को अरबाज कर रहे हैं डेट

साल 2017 में अरबाज और मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही अरबाज खान ने इंटरनेशनल डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू किया। अरबाज जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं। जॉर्जिया इंटरनेशनल मॉडल और डांसर हैं। हालांकि दोनों की जोड़ी को उनके देसी और विदेशी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X