..................... Arbaaz Khan Betting Divorce With Malaika Arora Now Know His Net Worth - Hindi Filmibeat

सट्टेबाजी की लत ने इस एक्टर का छीना सबकुछ, करियर से लेकर पत्नी तक ने छोड़ा साथ! आज करोड़ों का है मलिक

Arbaaz Khan

Arbaaz Khan Net Worth: अरबाज खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और उनकी उम्र 57 साल की हो चुकी है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस वाली फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि अरबाज खान अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे। पहले तो उनकी मलाइका अरोड़ा से शादी हुई और फिर तलाक हुआ।

इतना ही नहीं अरबाज खान का नाम सट्टेबाजी में भी आया था। साथ ही कहा जाता है कि इसी के चलते उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो गई। लेकिन इसके बावजूद भी अरबाज खान आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। शायद ही आपको पता होगा कि अरबाज खान में एक इंटरव्यू के दौरान सट्टे बाजी की बात को खुद कबूला था।

दरअसल अरबाज खान मोटा पैसा कमाना चाहते थे और इसके चक्कर में सब कुछ हारते चले गए। तकरीबन 5 साल तक उन्होंने आईपीएल में सट्टेबाजी की और 3 साल के अंदर 2.7 करोड़ हार बैठे। माना जाता है कि मलाइका और अरबाज का तलाक भी इसी कारण हुआ था। दरअसल एक्ट्रेस के पास वसूली के लिए फोन कॉल्स आते थे।

मलाइका अरोड़ा भी अरबाज खान की इस सट्टेबाजी से काफी ज्यादा परेशान हो गई थी और उन्होंने साल 2017 में तलाक लेने का फैसला ले लिया था। हालांकि सलमान खान भी अरबाज की इस आदत से काफी परेशान थे। एक वक्त ऐसा आया जब इस आदत के चलते अरबाज़ को फिल्मों में भी काम मिलना बंद हो गया था।

इस दौरान सलमान खान ने अरबाज खान को संभाला और आर्थिक रूप से भी काफी ज्यादा मदद की थी। लेकिन अब अरबाज फिल्मों को प्रोड्यूस और चैट शो को होस्ट करने का काम करते हैं। बतौर एक्टर उन्हें बहुत कम देखा जाता है। इसी साल यानी की 2024 में उन्होंने शूरा खान से शादी की। अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी कुछ हर तरीके से जी रहे हैं।

अगर हम अरबाज खान की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि अब वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। GQ की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और फिल्मों में काम करने के साथ-साथ प्रोड्यूस करके भी वह अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। साथ ही वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ फीस लेते हैं। विज्ञापन से भी वह अच्छी खासी कमाई कर रहे है।

Read more about: arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X