AR Rahman Birthday- 57वां जन्मदिन मना रहे एआर रहमान ने इसलिए कुबूल किया था इस्लाम?

एआर रहमान जिनका नाम सुनते ही आपको अनगिनत शानदार गानों का नाम याद आ जाएगा, आज उनका जन्मदिन है। संगीतकार आज 57 साल के हो गए और लगातार काम कर रहे हैं। बीती रात से ही उनके जन्मदिन को लेकर चर्चा है और लोग बधाई संदेश दे रहे हैं।
एआर रहमान उन म्यूजिशियनों में से एक हैं जिनके साथ लोग काम करना चाहते हैँ। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके धर्म परिवर्तन को लेकर बात करेंगे। दरअसल एआर रहमान हिंदू थे और उनका असली नाम भी कुछ और ही थी। उन्होने इस्लाम क्यों कुबूल किया इस पर एक नजर डालते हैं।
क्यों अपनाया इस्लाम?
ऐसा कहा जाता है कि एआर रहमान काफी समय से कुछ प्रश्नों के जवाब तलाश कर रहे थे। इस प्रश्नों के सारे जवाब उनको इस्लाम में मिले थे। उनकी मां के परिवार ने उनका परिचय करवाया था और वो कादिरी इस्लाम की शिक्षाओं से प्रभावित थे, उनको पता चला कि ये धर्म शांति और सद्भाव की शिक्षा देता है और इसी पर केंद्रित है। इसके बाद वो लगातार इस्लाम को जानने के लिए इस ओर बढ़ गए।
मां और बहनों ने भी अपनाया इस्लाम
एआर रहमान को इस्लाम की शिक्षा पसंद आई और उन्होने अकेले नहीं बल्कि अपनी मां और बहन के साथ इस्लाम कुबूल कर लिया। इसके बाद उन्होने अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया। संगीतकार ने भी कहा कि यह उनकी निजी पसंद है और वह अपनी आस्था किसी और पर नहीं थोपना चाहते। आज उनको पूरी दुनिया एआर रहमान के नाम से जानती है।
जीते इतने अवॉर्ड्स
अगर एआर रहमान क अवॉर्ड्स की बात करें तो इनमें छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार शामिल हैं। उनको देश का सबसे सफल संगीतकार माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications