मशहूर एक्ट्रेस के साथ मकान मालिक ने की गंदी हरकत, किराये के बदले मांगा…

तेजस्विनी पंडित मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मानी जाती हैं. इतना ही नहीं वह कई बार सुर्खियों में भी आ जाती है. आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले तेजस्विनी पंडित ने एक हैरान कर देने वाले हादसे का खुलासा किया. दरअसल आपको बता दें कि मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने इस बात का खुलासा किया कि उनके किराए के अपार्टमेंट में रहते समय अपार्टमेंट के मालिक नहीं उनके साथ में बहुत ही खराब बर्ताव किया. यहां तक कि एक्ट्रेस ने इस बात का भी दावा किया कि मकान के मालिक ने उनसे सेक्सुअल फेवर भी मांगा.
मकान मालिक ने किराये के बदले मांग सेक्सुअल फेवर
एक इंटरव्यू के वक्त तेजस्विनी पंडित ने अपने साथ में हुए इस बेहद की भयानक हादसे को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि "यह हादसा साल 2009-10 के करीब का है. उस वक्त मैं पुणे से सिंहगड़ रोड में एक किराए के अपार्टमेंट में रहा करती थी. इतना ही नहीं वह किराए का अपार्टमेंट एक कॉरपोरेटर का था. लेकिन जब मैं अपने मकान मालिक को किराया देने के लिए उसके ऑफिस पहुंची तो उसने किराए के बदले में मुझसे सेक्सुअल फेवर मांग लिया. उस वक्त टेबल पर एक गिलास पानी से भरा हुआ रखा था वही मैंने उसके मुंह पर फेंक दिया."
एक्ट्रेस ने दिया जवाब
तेजस्विनी पंडित ने अपार्टमेंट के मालिक से यह भी कहा कि "इन सब चीजों के लिए मैं इस प्रोफेशन में नहीं आई. अगर ऐसा होता तो मैं इस अपार्टमेंट में रहने नहीं आती." इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का भी जिक्र किया कि "यह सब दो चीजों के कारण हुआ था. पहला तो उसने मुझको मेरे प्रोफेशन के कारण जज किया और दूसरा मेरी आर्थिक स्थिति खराब थी. लेकिन यह मेरे लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस साबित हुआ." तेजस्विनी पंडित के इस खुलासे के बाद में उनके फैंस उनके साथ में खड़े होने का दावा कर रहे हैं और साथ ही साथ उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
तेजस्विनी पंडित का वर्कफ्रंट
अगर हम तेजस्विनी पंडित के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने मराठी फिल्मों के साथ-साथ मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया हुआ है. बता दें कि उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म Aga Bai Arrecha से किया. इतना ही नहीं इस शो में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभा कर काफी सुर्खियां प्राप्त की. बता दें कि सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications











