रेखा ही नहीं बल्कि ये 3 हसीनाएं भी हो गई थी Amitabh Bachchan की दीवानी, एक तो बन गई सुपरस्टार की बीवी

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह माना जाता है और आपको बता दें कि वह साड़ी के महानायक भी कहे जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में बुलंदियां हासिल की और यहां तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। लेकिन इसी के साथ-साथ कथित तौर पर उनके अफेयर्स के भी खूब चर्चे रहे।
हालांकि अमिताभ बच्चन ने बाद में जया बच्चन के साथ में शादी रचा ली थी और एक वक्त हुआ करता था जब कथित तौर पर रेखा के साथ में उनका अफेयर काफी लंबा चला। इसके चर्चे आज भी फिल्मी गलियारों में होते रहते हैं। लेकिन रेखा के साथ-साथ कुछ ऐसी और अभिनेत्रियां थी जिनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ में जोड़ा। जिसमें एक हीरोइन तो ऐसी थी कि उनके प्यार में इस कदर दीवानी हो चुकी थी कि उनसे बढ़ जाने के बाद में वह डिप्रेशन में चली गई। तो चलिए जानते हैं कौन थीं अमिताभ बच्चन की ये हीरोइन्स...
जीनत अमान
जीनत अमान अपने दौर की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हुआ करती थी। बता दे कि अमिताभ बच्चन ने जीनत अमान के साथ में 'लावारिस' और 'डॉन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की गई। दोनों ही फिल्मों के दौरान अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की केमिस्ट्री देखकर दोनों के अफेयर के चर्चे होने लग गए थे।
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी भी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है जो कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। वैसे तो अक्सर उनका नाम धर्मेंद्र के साथ में जोड़ा गया है। दोनों के मोहब्बत के किस्से खुलेआम पूरी इंडस्ट्री में हुए। लेकिन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी को भी काफी सारी फिल्मों में साथ में देखा गया। इसके बाद दोनों की अफेयर की चर्चा भी होने लगी। हालांकि कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर कभी बात नहीं की।
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक वक्त पर फिल्मी पर्दे की सबसे पसंदीदा जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने साथ में मिलकर बेहतरीन काम किया और धीरे-धीरे दोनों की दूरियां बढ़ने लग गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि तो नहीं की जा सकती है लेकिन परवीन बॉबी के डिप्रेशन का कारण हमेशा से ही अमिताभ बच्चन से दूरी को बताया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications