बिग बॉस के अलावा अब्दु रोजिक यहां भी सलमान के साथ आएंगे नजर

जल्द ही बिग बॉस का नया सीजन 16 शुरू होने वाला है। बिग बॉस के घर में इस बार जिन लोगों को एंट्री मिलेगी उनमें से कुछ लोगों के बारे में मेकर्स की तरफ से बताया गया है। हाल ही में शो के लॉन्च इवेंट में बिग बॉस सीजन 16 के पहले कंटेस्टेंट का खुलासा किया गया। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक को सबसे पहले बिग बॉस के घर में एंट्री मिल रही है। अब्दु रोजिक को पहली बार में देखकर कोई छोटा सा बच्चा समझने की गलती ना करें। अब्दु 19 साल का गबरु जवान है। सोशल मीडिया पर अगर अब्दु रोजिक के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डाली जाए तो वहां कई भारतीय स्टार्स के साथ उनकी तस्वीरें आपको दिखेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अब्दु रोजिक सिर्फ बिग बॉस ही नहीं और भी कहीं सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक कौन हैं और सलमान के साथ कहां दिखेंगे

ताजिकिस्तानी गायक हैं अब्दु रोजिक :

ताजिकिस्तानी गायक हैं अब्दु रोजिक :

बिग बॉस के सीजन 16 में अब तक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आये हैं जिनमें से 4-5 ऐसे नाम हैं जिन पर मुहर लग चुकी है। इन नामों में सबसे पहला नाम दुनिया के सबसे छोटे गायक अब्दु रोजिक का नाम है। बिग बॉस के लॉन्च इवेंट में सलमान खान के ही मशहूर डायलॉग 'स्वागत नहीं करोगे हमारा' के साथ अब्दु रोजिक ने मंच पर एंट्री मारी थी। अब्दु मूल रूप से ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं और वहां काफी फेमस सिंगर हैं। अब अब्दु भारत में अपना जादू चलाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अब्दु की हाईट को देखकर लोग धोखा खा सकते हैं कि वह बच्चे हैं लेकिन सलमान खान ने ही लॉन्च इवेंट में डिस्क्लेमर दे दिया था कि अब्दु 18 साल से ज्यादा बड़े हैं। इसलिए वह बिग बॉस के घर में आने लायक हैं।

बीमारी की वजह से रुक गई हाइट का बढ़ना :

बीमारी की वजह से रुक गई हाइट का बढ़ना :

रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु रोजिक को बचपन में ही रिकेट्स बीमारी हो गयी थी। यह ऐसी बीमारी है जिसमें बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनका हाइट बढ़ना रुक जाता है। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से अब्दु के पिता उनका इलाज नहीं करवा सकें। कहा जाता है कि ताजिक रैपर बरोन ने सबसे पहले अब्दु के अंदर छुपे टैलेंट को पहचाना। बोरोन ने ही अब्दु के पिता को राजी किया कि वह उसे म्यूजिक में अपना कॅरियर बनाने दें।

सलमान खान के साथ यहां भी आएंगे नजर :

सलमान खान के साथ यहां भी आएंगे नजर :

भारत में आने के बाद अब्दु रोजिक सिर्फ बिग बॉस का हिस्सा बनकर ही नहीं रुकने वाले हैं। बिग बॉस के अलावा अब्दु सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। कुछ महीनों पहले सलमान खान और अब्दु रोजिक की एक फोटो काफी वायरल हुई थी। सलमान अब्दु से पहली बार दुबई में मिले थे। उस समय अब्दु ने सलमान के लिए गाना भी गाया था। सलमान को अब्दु का गाना इतना पसंद आया कि दोनों दोस्त बन गये। इसके बाद सलमान ने उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने का न्योता दे दिया। सिर्फ इतना ही नहीं अब्दु सलमान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का भी हिस्सा बनेंगे। लेकिन वह इस फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि गाना गाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X